{"_id":"69bab7d48d529096f105e971","slug":"fatehpur-threat-to-blow-up-passport-office-housed-in-main-post-office-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: प्रधान डाकघर में बने पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मिली सूचना के बाद मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: प्रधान डाकघर में बने पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मिली सूचना के बाद मचा हड़कंप
Wed, 18 Mar 2026 08:05 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 18 Mar 2026 08:05 PM IST
सार
प्रधान डाकघर में बने पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी के बाद घंटों जांच चली लेकिन कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
प्रधान डाकघर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के प्रधान डाकघर में संचालित पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से बुधवार को अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सघन तलाशी अभियान चलाया लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। विभागीय कर्मियों ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे डाकघर के विभागीय ग्रुप में एक ईमेल आया। इसमें प्रधान डाकघर में बने पासपोर्ट कार्यालय में बम होने की बात कही गई थी। ईमेल में दोपहर 2 बजकर 10 मिनट का समय भी निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन
डाकघर प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक खुद मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम के साथ पूरे परिसर की तलाशी ली। यहां कुछ न मिलने पर राहत की सांस ली। प्रधान डाकघर अधीक्षक रमेश यादव ने बताया कि सभी कर्मचारी और मौजूद लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्रथम दृष्टया मामला अफवाह प्रतीत हो रहा है लेकिन पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान और मंशा का पता लगाने में जुटी है। राधानगर के प्रभारी निरीक्षक विनोद मौर्या ने कहा कि पूरे कैंपस की तलाशी ली गई, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन