Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Temple and Tomb  dispute The tombs were repaired overnight STF commandos took over the front

Temple Vs Tomb: रातोंरात दुरुस्त कराईं मजारें…STF कमांडोज ने संभाला मोर्चा, डीएम- अराजकतत्वों पर होगी कार्रवाई

Wed, 13 Aug 2025 05:30 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 13 Aug 2025 05:30 AM IST
सार

Fatehpur News: धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ के बाद प्रशासन ने रात में ही क्षतिग्रस्त मजारों की मरम्मत करा दी है और इलाके में तनाव को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है। विवादित स्थल से 100 मीटर तक पुलिस बल की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
Fatehpur Temple and Tomb  dispute The tombs were repaired overnight STF commandos took over the front
मकबरा स्थल पर लगी बैरिकेडिंग - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में मकबरे में तोड़फोड़ के बाद वहां तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने रातोंरात भीतर की मजारों को दुरुस्त करा दिया। पूरे इलाके में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम हैं। स्थानीय लोगों को प्रशासन ने विवादित स्थल से करीब 100 मीटर दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। तोड़फोड़ के आरोपियों में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इलाके की ड्रोन से लगातार निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर इलाके में मकबरे को मंदिर का दावा कर सोमवार को हिंदू संगठनों द्वारा की गई तोड़फोड़ के बाद पूरे इलाके में रातभर फोर्स गश्त करती रही। मकबरे की तोड़ी गई मजारों की आनन-फानन मरम्मत कराई गई। डीएम रवींद्र सिंह व एसपी अनूप सिंह स्वयं इसकी निगरानी करते रहे। पुलिस व प्रशासन का सख्त पहरा रहा, जिससे किसी मरम्मत कार्य की भनक तक नहीं लगी। निर्माण का काम सुबह तक पर्दा लगाकर जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी
लखनऊ से एसटीएफ सीओ अपनी कमांडो टीम के साथ सोमवार रात को ही मौके पर पहुंच गए थे। मौके पर हमीरपुर, बांदा, कौशांबी समेत अन्य जिलों की फोर्स तैनात रही। मकबरे की सुरक्षा के लिए दो स्तरीय बैरिकेडिंग की गई है। लोगों को 100 मीटर दूर रहने के पुलिस ने आदेश दिए हैं। मौके पर मौजूद थरियांव सीओ वीर सिंह ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के इंतजाम हैं। शांति व्यवस्था कायम है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन

दोनों पक्षों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएस) की धारा-163 लागू की गई है। मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की टीम तैनात कर दी गई है। जोनवार/सेक्टरवार मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है, अराजकतत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  -रविंद्र सिंह, डीएम, फतेहपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed