फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Teenage girl brutalised for opposing religious conversion accused arrested in encounter shot in leg

Fatehpur: धर्म परिवर्तन के विरोध में किशोरी से हैवानियत, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार…पैर में लगी गोली, भर्ती

Tue, 09 Sep 2025 12:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 09 Sep 2025 12:57 PM IST
सार

Fatehpur News: जिले के तपनी गांव में धर्म परिवर्तन के विरोध में किशोरी से हैवानियत हुई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Fatehpur Teenage girl brutalised for opposing religious conversion accused arrested in encounter shot in leg
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में धर्मपरिवर्तन और निकाह का विरोध करने पर अनुसूचित जाति की किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी शोएब खान को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। तपनी गांव के सोयब खान ने 25 अगस्त को हिंदू किशोरी को जंगल में दबोचा था। उस पर धर्म परिवर्तन और निकाह का दबाव बनाया था। किशोरी के विरोध करने पर बाग के अंदर घसीट ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन

मामले में थाना पुलिस ने किशोरी को टरका दिया था। इसके बाद एसपी के आदेश पर पुलिस ने छह सितंबर को  रिपोर्ट दर्ज की थी। ललौली प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह और हुसैनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार चतुर्वेदी की संयुक्त टीम ने मंगलवार भोर पहर याकूबपुर पुलिया के पास आरोपी को घेर लिया। आरोपी ने खुद को घिरा देखकर पुलिस पर फायरिंग की।

विज्ञापन

तमंचा और 900 रुपये बरामद
पुलिस की ओर से  बचाव में की फायरिंग में सोयब बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। उसके पास से तमंचा और 900 रुपये बरामद किए। मौके का सीओ प्रगति यादव ने निरीक्षण किया है।सीओ ने बताया कि आरोपी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जिसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed