{"_id":"6994881a8b6449d3570c5d91","slug":"fatehpur-six-audio-recordings-alleging-corruption-against-xen-go-viral-leading-to-suspension-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: एक्सईएन के भ्रष्टाचार के आरोप की छह ऑडियो रिकार्डिंग वायरल, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: एक्सईएन के भ्रष्टाचार के आरोप की छह ऑडियो रिकार्डिंग वायरल, निलंबित
Tue, 17 Feb 2026 08:57 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 17 Feb 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विद्युत वितरण खंड द्वितीय बिंदकी के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) राजेश कुमार से बातचीत की छह ऑडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। इस पर उन्हें निलंबित करते हुए आजमगढ़ जनपद में संबद्ध कर दिया है। शिकायतकर्ता ने सभी ऑडियो क्लिप की पेन ड्राइव, सीडी और व्हाट्सएप के क्यूआर कोड पर पेमेंट के साक्ष्य भी अधिकारियों को भेजे हैं। इसे संज्ञान में लेकर अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
मामला बिंदकी विद्युत वितरण खंड में अधिकारी और ठेकेदारों के बीच तालमेल नहीं बैठने का है। अधिकारी से ऑडियो वायरल में बातचीत करने वाले उनका विश्वसनीय प्रतीत हो रहा है। वह एक्सईएन को पूरी तरह से विश्वास में लेकर बातचीत के दौरान विभागीय करतूतों को उजागर करता रहा। ऑडियो में बातचीत अधिशासी अभियंता राजेश कुमार के सीयूजी और व्यक्तिगत मोबाइल नंबर पर किए जाने का दावा किया गया है। व्हाट्सएप पर क्यूआर कोड भेजने और एक्सईएन के लड़के की गाड़ी दुरुस्त कराने में भुगतान की बात कही गई है।
ऑडियो वायरल होने के बाद अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार ने पूरे मामले की रिपोर्ट प्रबंध निदेशक को भेजी। इसके बाद मंगलवार शाम पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी के प्रबंध निदेशक शंभु कुमार ने एक्सईएन राजेश कुमार को निलंबित किए जाने का आदेश जारी हुआ। एक्सईएन पर पद का दुरुपयोग, रिश्वतखोरी, अधिनस्थों का स्थानांतरण, निलंबन और अनुशासनिक कार्रवाई का भय दिखाकर वसूली का आरोप लगा है। इसके अलावा सीयूजी और व्यक्तिगत नंबर पर क्यूआर कोड भेजकर उपभोक्ताओं व ठेकेदारों से वसूली, गाली गलौज के भी आरोप लगे हैं।

आकाश इंटर प्राइजेज नाम की फर्म के संचालक अमन और ठेकेदार हरिनाम सिंह का सही काम नहीं करने पर भुगतान नहीं किया था। इसी वजह से साजिश के तहत बदनाम करने की साजिश रची गई है। ऑडियो एआई से बनाया गया है।- राजेश कुमार, निलंबित एक्सईएन