फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: SHO and area in-charge suspended in triple murder case

Fatehpur: तिहरे हत्याकांड में थानाध्यक्ष व हल्का इंचार्ज निलंबित, भाकियू ने लगाए थे लापरवाही बरतने के आरोप

Sat, 12 Apr 2025 11:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 12 Apr 2025 11:21 PM IST
सार

तिहरे हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष व हल्का इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है। भाकियू ने लापरवाही बरतने के आरोप लगाए थे।

विज्ञापन
Fatehpur: SHO and area in-charge suspended in triple murder case
फतेहपुर तिहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हथगाम थाना क्षेत्र में हुए तिहरे हत्याकांड के पांचवें दिन शनिवार को हथगाम थानाध्यक्ष निकेत भरद्वाज और हल्का इंचार्ज रविंद्र सिंह को एसपी धवल जायसवाल ने लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया है। पुलिस की कार्यशैली पर परिजन, ग्रामीणों और भाकियू लगातार सवाल खड़ा कर रहे थे। हथगाम थाना क्षेत्र के अखरी गांव में 8 अप्रैल को प्रधान रामदुलारी के पुत्र भाकियू टिकैत गुट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद उर्फ पप्पू सिंह, अनूप सिंह उर्फ पिंकू व पौत्र अभय सिंह की पूर्व प्रधान मुन्नू सिंह ने साथियों संग मिलकर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


तिहरे हत्याकांड के बाद ग्रामीणों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी व्याप्त थी। उनका कहना था कि यदि पुलिस सक्रियता दिखाती तो तीन लोगों की जान जाने से बच सकती थी। भाकियू के प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुज सिंह ने भी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। प्रकरण में बढ़ते जनआक्रोश को देखते हुए एसपी ने शनिवार को थानाध्यक्ष व हल्का इंचार्ज को निलंबित कर दिया। पुलिसकर्मियों की जांच एएसपी को सौंपी गई है। निलंबन के बाद फिलहाल थानाध्यक्ष का पद खाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed