फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur: Sand-laden truck crushes son of box manufacturer, killing him

Fatehpur: मौरंग लदे ट्रक ने बक्सा कारोबारी के पुत्र को कुचला, मौत

Fri, 09 Jan 2026 10:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 09 Jan 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Sand-laden truck crushes son of box manufacturer, killing him
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड कैनाल पुल पर शुक्रवार रात करीब नौ बजे बाइक सवार बक्सा कारोबारी के पुत्र को पीछे से आ रहे मौरंग लदे ट्रक ने कुचल दिया। सिर कुचलने से कारोबारी के पुत्र की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक खड़ा कर भाग निकला। विधायक कृष्णा पासवान मौके पर पहुंचीं और पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाया। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


खागा कोतवाली के बुदवन गांव निवासी नरसिंह की किशनपुर रोड पर लोहे के बक्सा, अलमारी व बखारी बनाने की दुकान खोले हैं। कारोबारी का 38 वर्षीय पुत्र हुकुम सिंह पिता का हाथ बंटाने के लिए दुकान में रहता था। प्रतिदिन की तरह ही हुकुम शुक्रवार रात दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था।
विज्ञापन

नहर पुल के नजदीक एक दुकान से समोसा खरीदा। इसके बाद बाइक से सड़क से नहर पुल के पर पहुंचा। तभी पीछे से मौरंग लादे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। बाइक फुटपाथ की ओर गिरी और बक्सा कारोबारी का पुत्र सड़क की ओर गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौरंग लदा ट्रक उसे कुचलते हुए निकल गया। हादसे बाद चालक नगर पंचायत गेट के सामने ट्रक खड़ा कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया। इसी जगह पर एक साल भी एक किशोरी की ट्रैक्टर से कुचलने से मौत हो गई थी। कोतवाली प्रभारी रमेश पटेल ने बताया कि परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed