{"_id":"651140f558b51ab0510f9c05","slug":"fatehpur-road-accident-unknown-vehicle-hits-auto-youth-dies-and-four-injured-police-engaged-in-advance-acti-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर, युवक की मौत और चार घायल, अग्रिम कार्रवाई में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर, युवक की मौत और चार घायल, अग्रिम कार्रवाई में जुटी पुलिस
Mon, 25 Sep 2023 01:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Mon, 25 Sep 2023 01:49 PM IST
सार
Fatehpur News: हसवा चौकी प्रभारी विकास सिंह ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से सदर अस्पताल भेजा। रास्ते में जितेंद्र पुत्र भोला निवासी छनैनी थाना खखरेरू की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फतेहपुर जिले में थरियांव थाना क्षेत्र के पीएनसी कार्यालय के पास दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे पीएनसी से आगे फतेहपुर से खागा जा रहे ऑटो विक्रम को अज्ञात वाहन से टक्कर मार दी। ऑटो में बैठा व्यक्ति राम आसरे पुत्र सरदार, पार्वती पत्नी रामकिशोर निवासी रखेलपुर थाना खागा, जितेंद्र पुत्र भोला निवासी छनैनी थाना, फतेहपुर को चोटें आईं।
विज्ञापन
मौके पर हसवा चौकी प्रभारी विकास सिंह ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से सदर अस्पताल भेजा। रास्ते में जितेंद्र पुत्र भोला निवासी छनैनी थाना खखरेरू की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को अवगत कराया। पंचायतनामा और अन्य कार्रवाई की है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन