फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Property worth seven and a half crores of two gangsters attached

Fatehpur: दो गैंगस्टरों की साढ़े सात करोड़ की संपत्ति कुर्क, एक आरोपी चेयरमैन का पुत्र, दूसरा है कांग्रेसी नेता

Sun, 26 Jun 2022 11:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 26 Jun 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Property worth seven and a half crores of two gangsters attached
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
फतेहपुर जिले में गैंगस्टर के मामले में नगर पालिका चेयरमैन पुत्र और कांग्रेसी नेता की करीब साढ़े सात करोड़ रुपये की संपत्तियों को रविवार दोपहर पुलिस प्रशासन ने कुर्क किया है। एसडीएम एनपी मौर्या ने बताया कि कुर्की की कार्रवाई सोमवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के पनी मोहल्ला निवासी नजाकत खातून नगर पालिका की चेयरमैन हैं। उनके सभासद पुत्र हिस्ट्रीशीटर हाजी रजा के खिलाफ गैंगस्टर के दर्ज मामले में प्रशासन ने उनकी संपत्ति खंगाली। इसमें रजा के नाम एक साल पहले खरीदी हसवा ब्लॉक के टीसी गांव के मजरे सहाबुद्दीन में 12 बीघा कृषि योग्य भूमि मिली।
विज्ञापन


जमीन की पैमाइश के बाद प्रशासन ने रविवार को संपत्ति कुर्क का बोर्ड लगाया। माइक से गांव में घोषणा कराई कि जमीन पर कोई हस्तक्षेप नहीं करेगा। भूमि की कीमत प्रशासन ने करीब एक करोड़ रुपये आंकी है। उधर, पनी के ही रहने वाले हिस्ट्रीशीटर कांग्रेस नेता शेख एजाज अहमद उर्फ बॉक्सर की 31 संपत्तियों पर प्रशासन ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजाज बॉक्सर के नाम पर मिलीं संपत्तियों की कीमत पांच करोड़ 63 लाख 31 हजार रुपये आंकी गई है। वहीं, उनकी पत्नी मोहम्मदी एजाज के नाम पर 49 लाख 28 हजार 523 रुपये की अचल संपत्ति आंकी है। कार्रवाई एसडीएम, सीओ सिटी डीसी मिश्रा, नायब तहसीलदार विकास पांडेय की मौजूदगी में की गई। एसडीएम ने बताया कि संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया है। एजाज की कुछ संपत्तियों पर प्रशासन शाम होने के कारण नहीं पहुंच सका है। लिहाजा सोमवार को भी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed