फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Property worth 5.15 crore belonging to close associates of SP leader Haji Raza seized

Fatehpur: सपा नेता हाजी रजा के करीबियों की 5.15 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Tue, 06 Jan 2026 09:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 06 Jan 2026 09:49 PM IST
सार

Fatehpur News: नौकरों व चालक के नाम पर खरीदी संपत्ति में कुछ संपत्ति में प्लाटिंग चल रही थी। 

विज्ञापन
Fatehpur: Property worth 5.15 crore belonging to close associates of SP leader Haji Raza seized
सपा नेता हाजी रजा मोहम्मद व संपत्ति कुर्क करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा नेता हाजी रजा मोहम्मद के करीबियों की संपत्ति पर मंगलवार शाम गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त की गई है। एक प्लॉट और करीब नौ बीघा भूमि की कीमत करीब पांच करोड़ 15 लाख प्रशासन ने आंकी है। प्रशासन की कुछ और भी संपत्तियों पर निगाह है। सपा नेता कई मुकदमों के चलते इस समय बाहर हैं। इन दिनों कई बार सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ देखे जाते हैं।
विज्ञापन



संपत्तियों को लेकर डीएम रविंद्र सिंह से शिकायत की गई थी। शिकायत की जांच की गई। जांच में संपत्तियां पनी मोहल्ले के सभाभद व पूर्व चेयरमैन नजाकत खातून के पुत्र हाजी रजा मोहम्मद के करीबियों के नाम पर निकली। प्रशासन ने माना संपत्तियों पर हाजी रजा का पैसा लगा है।
विज्ञापन


रजा समेत चार के खिलाफ 2025 जनवरी में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। उसी गैंगस्टर एक्ट के तहत एसडीएम सदर अनामिका श्रीवास्तव व सीओ सिटी गौरव शर्मा, कोतवाल तारकेश्वर राय, तहसीलदार अमरेश सिंह ने टीम के साथ छह जगहों में चिन्हित कर संपत्तियों को कुर्क किया। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि सपा नेता के करीबियों में दो नौकरों व एक चालक के नाम पर कुल नौ बीघा भूमि और सभासद राहत के नाम का प्लाट को जब्त किया गया है। कार्रवाई में कुल पांच करोड़ 15 लाख की संपत्ति जब्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये संपत्ति हुई जब्त
- गैंगस्टर आरोपी मोहम्मद अयाज उर्फ राहत का पीरनपुर पूर्वी स्थित प्लाट संख्या 428 कुल रकबा 237 वर्ग मीटर।
- नौकरों खेलदार निवासी उमेश के नाम अहमदपुर स्थित गाटा संख्या 436 में 0.15000 हेक्टेयर
- नौकर चौधराना निवासी राकेश पासवान के नाम की नासिरपुर गाटा संख्या 31 व 32 में 0.2120 हेक्टेयर व अजगवां स्थित गाटा संख्या 766,767,768/ में 0.6475 हेक्टेयर
- चालक आबूनगर निवासी कुलदीप के नाम की शेखपुर उनवां स्थित गाटा संख्या 219 का 0.2020 हेक्टेयर, अजगवां गाटा संख्या 1063/1,1064/2 व 1085/2 कुल रकबा 1.4975 हेक्टेयर, चक विसौली गाटा संख्या 118 का कुल रकबा 0.4005 हेक्टेयर को कुर्क किया गया।


कई विभागों से जुटाया संपत्तियों का डाटा
कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि करीब 10 विभागों से भूमि के बारे में जानकारी जुटाई है। इनमें रजिस्ट्री विभाग, उद्योग, इंकम टैक्स, आरटीओ, राजस्व विभाग, बैंकों समेत अन्य विभागों सें संपत्तियों की जानकारियां जुटाई गई। भूमि मालिकों के पास कोई ऐसा आया स्रोत नहीं मिला, जिससे यह इतनी महंगी भूमि खरीद सके। गहराई से जांच में पता लगा कि इन संपत्तियों पर पैसा गैंगस्टर हाजी रजा का लगा है। सपा नेता के खिलाफ 24 अपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed