फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Prisoner died, was ill for a long time

Fatehpur: उम्रकैद की सजा काट रहे बंदी की मौत, काफी दिनों से बीमार चल रहा था

Mon, 12 Jun 2023 05:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 12 Jun 2023 05:51 PM IST
सार

फतेहपुर जिले में उम्रकैद की सजा काट रहे बंदी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह काफी दिनों से बीमार चल रहा था।

विज्ञापन
Fatehpur: Prisoner died, was ill for a long time
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की सोमवार को कानपुर हैलट में इलाज दौरान मौत हो गई। बंदी काफी दिनों से बीमार चल रहा था। कानपुर में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के तेंदुली गांव निवासी शंकर लोधी (72) को हत्या की कोशिश और हमले से अंगभंग के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी।

विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर तीन मार्च 2023 जेल भेजा गया था। उसकी मई में हालत बिगड़ी थी। उसे जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जिला अस्पताल से आठ जून को कानपुर हैलट रेफर किया गया। कानपुर में सिटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड में पेट में कैंसर होना सामने आया। इलाज के दौरान सोमवार को शंकर लोधी की मौत हो गई। जेल अधीक्षक मो. अकरम खान ने बताया कि बीमारी के चलते बंदी की मौत हुई है। मृतक का पुत्र उधम सिंह और परिवार के लोग बंदी के साथ मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed