Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   At the time of the *arghya* (offering), Surujmal leans in to take a look...

Fatehpur News: करा ना अरघ के बेरा, सुरुजमल झांके-झुके...

Sun, 15 Nov 2026 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
At the time of the *arghya* (offering), Surujmal leans in to take a look...
फोटो-17-फतेहपुर:- शिवराजपुर के बिंदकी फॉर्म ​स्थित गंगा घाट पर पूजा करतीं महिलाएं। संवाद
फतेहपुर। आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान परिवार की सुख-समृद्धि, संतान सुख और मंगलमय जीवन की कामना की गई।
विज्ञापन

शाम होते ही शिवराजपुर, ओमघाट भिटौरा, असनी और राधा-कृष्ण मंदिर समेत विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। छठ पर्व के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य देने का विधान है। व्रती महिलाओं ने सूप और पूजन सामग्री के साथ डूबते सूर्य की आराधना कर अर्घ्य दिया। घाटों पर पारंपरिक छठ गीतों की गूंज से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान महिलाओं ने करा ना अरघ के बेरा, सुरुजमल झांके-झुके... और हम तोरई करबो बरतिया, सुरुजमल झांके-झुके... जैसे पारंपरिक गीत गाए। पूजन करने पहुंचीं नेहा ने बताया कि छठ का व्रत केवल पूजा नहीं, बल्कि आत्मसंयम और भक्ति का प्रतीक है। यह पर्व महिलाओं के धैर्य, आस्था और शक्ति को दर्शाता है। अर्घ्य देते समय मन की थकान दूर होती है और शांति का अहसास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुमाला देवी और दीपशिखा ने बताया कि व्रत का पारण उषा अर्घ्य के बाद किया जाएगा। पारण के समय प्रसाद ग्रहण करने से मन में अपार आनंद की अनुभूति होती है। पूरे व्रत के दौरान सूर्यदेव और छठी मैया के आशीर्वाद की कामना रहती है। यह पर्व परिवार में सुख-शांति के साथ समाज में एकता और भक्ति की भावना को भी मजबूत करता है।



शिवराजपुर और बिंदकी फॉर्म के सामने गंगा घाट पर छठ पूजन
औंग। छठ पूजा पर शिवराजपुर घाट पर सूर्यास्त से करीब दो घंटे पहले ही महिलाएं, बच्चे और पुरुष गंगा किनारे पहुंचने लगे। महिलाओं ने गंगा में उतरकर डूबते सूर्य की ओर मुख करके विधि-विधान से पूजन किया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर कड़े इंतजाम किए गए थे। वहीं, बिंदकी फॉर्म गांव के सामने गंगा नदी के किनारे भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और छठ पूजन किया।

फोटो-17-फतेहपुर:- शिवराजपुर के बिंदकी फॉर्म स्थित गंगा घाट पर पूजा करतीं महिलाएं। संवाद

फोटो-17-फतेहपुर:- शिवराजपुर के बिंदकी फॉर्म स्थित गंगा घाट पर पूजा करतीं महिलाएं। संवाद

फोटो-17-फतेहपुर:- शिवराजपुर के बिंदकी फॉर्म स्थित गंगा घाट पर पूजा करतीं महिलाएं। संवाद

फोटो-17-फतेहपुर:- शिवराजपुर के बिंदकी फॉर्म स्थित गंगा घाट पर पूजा करतीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed