फतेहपुर: एसजीएसटी और पुलिस की संयुक्त टीम ने 25 लाख कीमत का पान मसाला पकड़ा, 15 लाख की जीएसटी चोरी सामने आई
फतेहपुर में एसजीएसटी और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए लाखों की कीमत का पान मसाला पकड़ा है। टीम ने माल की जांच की तो पता चला कि इसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये है। इसमें फर्जी कागज बनाकर पान मसाला की कीमत कम दिखाई गई है और करीब 15 लाख रुपये की टैक्स चोरी की गई। टीम ने ट्रक को पुलिस के हवाले कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीम ने कागजों की जांच की तो पता चला कि करीब 15 लाख रुपये की जीएसटी की चोरी की गई है। टीम ट्रक चालक से मिले दस्तावेजों पर दर्ज फर्मों के बारे में पता कर रही है। बुधवार की रात जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर लखनऊ की ओर से फतेहपुर पुलिस व संबंधित विभाग को दी गई सूचना में बताया गया कि शिखर पान मसाला लादकर एक ट्रक कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहा है।
माल में जीएसटी चोरी की आशंका है। सूचना पर एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 (एसआईबी प्रयागराज) आनंद कुमार सिंह, सहायक आयुक्त (प्रवर्तन प्रयागराज) गिरीश सिंह, फतेहपुर के सहायक कमिश्नर ( भारत भूषण, रमेश कनौजिया टीम बनाकर कोतवाली खागा की मझिलगांव चौकी पहुंचे।
इसके बाद कटोघन टोल प्लाजा पर चेकिंग शुरू की गई। रात करीब दो बजे ट्रक टोल प्लाजा पर पहुंचा तो टीम उसे लेकर चौकी आ गई। ट्रक चालक मुनासिर निवासी कानपुर ने माल से संबंधित जिन कागजों को टीम के सामने रखा उनसे पता चला कि माल हरियाणा से असम जा रहा था। हरियाणा से माल भेजने व असम में माल लेने वाली फर्म के नाम भी दर्ज थे। बिल्टी के हिसाब से पान मसाला की कीमत 5.80 लाख रुपये थी। टीम ने माल की जांच की तो पता चला कि इसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये है।
इसमें फर्जी कागज बनाकर पान मसाला की कीमत कम दिखाई गई है और करीब 15 लाख रुपये की टैक्स चोरी की गई। टीम ने ट्रक को पुलिस के हवाले कर दिया। भारत भूषण ने बताया कि कागज पर दर्ज फर्मों का सत्यापन कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बड़े पैमाने पर कर चोरी कर माल ले जाया जा रहा था। फर्म का सत्यापन होने के बाद संबंधित व्यक्तियों से कर व जुर्माना वसूली की कार्यवाही की जाएगी। पकड़ा गया चालक कानपुर का निवासी है और ट्रक भी वहीं का है। ऐसे में यह माना रहा है कि कानपुर से माल किसी दूसरे जनपद भेजा रहा था।