फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Outpost in-charge suspended for indecency with mother-daughter

Fatehpur: मां-बेटी से अभद्रता में चौकी प्रभारी निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

Wed, 10 May 2023 07:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 10 May 2023 07:21 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Outpost in-charge suspended for indecency with mother-daughter
निलंबित चौकी प्रभारी नीरज कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर जिले में चौकी में मां और बेटी से अभद्रता के मामले में चौकी प्रभारी को निलंबित किया गया है। प्रकरण का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी राजेश कुमार सिंह की ओर से कार्रवाई की गई है। विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। किशनपुर थाना क्षेत्र के साहबपुर गांव निवासी अनुसूचित जाति के गजोधर और पुत्रों के बीच बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था।

विज्ञापन


विवाद पर परिवार के लोग चौकी पहुंचे। आरोप है कि किसी बात पर चौकी इंचार्ज नीरज कुशवाहा ने गजोधर को अपशब्द बोलकर पीटा था। उसका गजोधर की पत्नी शीतला देवी, पुत्री सविता वीडियो बनाने लगी थीं। वीडियो बनाने से बौखलाए प्रभारी ने सविता देवी का मोबाइल छीनकर अभद्रता की थी। बीच-बचाव में सविता की मां शीतला देवी से भी दरोगा ने बदसलूकी की थी। यह सब दूसरे कैमरे में कैद हो गया था।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद चौकी प्रभारी नीरज कुशवाहा को निलंबित किया गया है। मामले में विभागीय जांच बैठाई गई है। उधर, प्रकरण में चौकी इंचार्ज ने गजोधर समेत परिवार के लोगों का शांतिभंग में चालान किया। परिवार ने खागा एसडीएम कोर्ट में बुधवार को जमानत कराई है। सविता ने चौकी में तैनात एक सिपाही पर बदसलूकी का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed