फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur Nikay Chunav, Three lakh 90 thousand voters will decide the future, eight thousand people banned for

Fatehpur Nikay Chunav: तीन लाख 90 हजार मतदाता तय करेंगे भविष्य, शांतिपूर्वक मतदान के लिए आठ हजार लोग पाबंद

Thu, 04 May 2023 09:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 04 May 2023 09:59 AM IST
सार

Fatehpur News: फतेहपुर जिले में निकाय चुनाव का सुबह सत बजे से मतदान शुरू हो गया है। दो नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों में 74 मतदान केंद्र और 230 मतदान स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किया गया है।

विज्ञापन
Fatehpur Nikay Chunav, Three lakh 90 thousand voters will decide the future, eight thousand people banned for
ज्ञान भारती मूला देवी कृष्णा जूनियर हाई स्कूल में मतदान करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले की दो नगर पालिकाओं समेत आठ नगर पंचायत में को मतदान होगा। सभी निकायों में तीन लाख 90 हजार 761 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। मतदान गुरुवार को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। युवा मतदाताओं में अपना पहला वोट देने का जबरदस्त उत्साह होता है।

विज्ञापन

वे सुबह से ही अपने मतदान केंद्रों की जानकारी हासिल करने के लिए उत्सुक और पहला वोट डालने के लिए तत्पर रहते हैं। सुबह से ही मतदान के उत्सव में शामिल होने के लिए सड़कों पर भीड़ उमड़ेगी। आप सभी मतदान के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें।
विज्ञापन

फतेहपुर सदर को छह जोन और 12 सेक्टरों में बांटा गया है। यहां कुल 74 मतदान केंद्र और 230 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इनमें एक पिंक बूथ है। इन केद्रों में कुल 1,87,380 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसी तरह बिंदकी नगर पालिका में कुल मतदान केंद्र 17 हैं। खागा में 21 मतदान स्थलों पर कितने मतदाता मतदान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

निकाय में कुल मतदाताओं की संख्या
खागा       -  54356            
धाता        -  22980            
खखरेरू     - 19699            
हथगाम    - 9871            
किशनपुर  - 6613            
असोथर    - 20510

शांतिपूर्वक मतदान के लिए आठ हजार लोग पाबंद
जिले में दो नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों का चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने चाक चौबंद इंतजाम किए हैं। मतदान से पूर्व पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में आठ हजार लोगों को चिन्हित और अराजकतत्वों को पाबंद किया है।

89 पर गुंडा, 1044 पर मिनी गुंडा
इसके अलावा चुनाव में शराब, हथियार के सप्लायर चार गैंग के 17 अपराधियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। वहीं 89 पर गुंडा, 1044 पर मिनी गुंडा लगाया गया है। 20 शातिरों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। 12 को जिलाबदर किया गया है। साथ ही, अन्य अपराधियों पर नजर रखी जा रही है।

आचार संहिता उल्लंघन के पांच मुकदमे दर्ज हुए
आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में पिछले नगर निकाय चुनाव में 11 मुकदमे दर्ज किए गए थे। इन सभी मामलों में पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इस साल पांच मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इनमें करीब 500 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed