फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur massive fire broke out in Lodhi Ganj firecracker market five to ten fire engines took charge

UP: फतेहपुर के पटाखा बाजार में भीषण आग, धमाकों से गूंजा इलाका…80 से अधिक दुकानें खाक, दमकल ने पाया काबू

Sun, 19 Oct 2025 01:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 19 Oct 2025 01:12 PM IST
सार

Fatehpur News: लोधीगंज पटाखा बाजार में रविवार दोपहर भीषण आग लगने से 80 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं और इलाका धमाकों से गूंज उठा। इस दौरान कई दोपहिया वाहन भी जले और भीड़ में भगदड़ मच गई। आग पर डेढ़ घंटे बाद काबू पाया जा सका।

विज्ञापन
Fatehpur massive fire broke out in Lodhi Ganj firecracker market five to ten fire engines took charge
लोधी गंज मैदान के पटाखा बाजार में लगी आग - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले के लोधीगंज हाईवे किनारे लगी पटाखा बाजार में रविवार दोपहर 12 बजे करीब आग लग गई। आग लगते ही पूरा इलाका धमाकों से गूंज उठा। जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय मौके पर सिर्फ एक छोटी दमकल की गाड़ी और खरीदारों की भीड़ एकत्र थी।

विज्ञापन

पटाखों के धमाकों से भीड़ में खलबली मच गई। इधर-उधर भागते लोग एक-दूसरे पर गिरकर चोटिल हुए। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता, एक के बाद एक दुकानें आग की चपेट में आती चली गई। धमाके और धुंए के चलते हाईवे किनारे लोगों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन

 



60 फीसदी दुकानें जलकर खाक
इससे आवागमन बाधित हो गया।  सूचना पाकर सीओ सिटी और भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां भी पहुंचने लगी, लेकिन तब तक 60 फीसदी दुकानें जलकर खाक हो चुकी थी। आग पर करीब डेढ़ घंटे के बाद काबू पाया जा सका।

घायलों के बारे में प्रशासन कुछ नहीं बता पा रहा
पटाखा बाजार के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन के तारों को लेकर भी लोगों में दहशत रही।  आग की चपेट में आकर कई दो पहिया वाहन भी जल गए। हालांकि अभी तक घायलों के बारे में प्रशासन कुछ नहीं बता पा रहे है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed