फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur: man washed his hands at hand pump, dabang shot him

फतेहपुर: पड़ोसी युवक ने दंबग के घर के बाहर लगे हैंडपंप पर धोए हाथ तो मार दी गोली, इंस्पेक्टर पर झौंका फायर

Fri, 13 Aug 2021 06:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 13 Aug 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: man washed his hands at hand pump, dabang shot him
घायल युवक - फोटो : amar ujala
फतेहपुर में सुबह छह बजे सरकारी हैंडपम्प पर हाथ धोने के लिए पहुंचे एक युवक को पड़ोसी ने तमंचे से गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। 20 मिनट बाद इंस्पेक्टर खखरेरू वहां पहुंचे और आरोपी व उसके भाई को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने तमंचा तानकर गोली चलाने का प्रयास किया। हालांकि फायर मिस हो गया।
विज्ञापन


यह देख पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खखरेरू के नंदन का पुरवा (चचीड़ा) निवासी श्रीनाथ पासवान पूर्व चौकीदार है। उसने अपने घर के पास लगे हैंडपंप पर कब्जा कर रखा है और किसी को पानी नहीं लेने देता है। उसके द्वारा हैंडपंप पर ताला लगाने का विरोध पड़ोसी कमलेश रैदास (40) ने पूर्व में किया था, जिससे उसे ताला हटाना पड़ गया था।
विज्ञापन


तब से दोनों के बीच खुन्नस बनी हुई है। गुरूवार की शाम कमलेश ने हैंडपंप से पानी लिया तो दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज हो गई। शुक्रवार की सुबह छह बजे कमलेश हाथ में लगी कालिख को धोने के लिए हैंडपंप पर पहुंचा तो श्रीनाथ व उसका भाई विश्वनाथ वहां आ गए और हाथ धोने को लेकर गाली देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका विरोध कमलेश ने किया तो पूर्व चौकीदार श्रीनाथ ने तमंचा निकालकर गोली चला दी। गोली कमलेश के दाहिने हाथ में लगी और वह गिर गया। आवाज सुनकर भीड़ लगी तो दोनों वहां से भाग निकले। सूचना पर इंस्पेक्टर खखरेरू दीप नारायण सरोज टीम के साथ पहुंचे और श्रीनाथ व उसके भाई को पकड़ने के लिए घेराबंदी की।

खेतों के पास जैसे ही पुलिस ने उसे घेरा तो श्रीनाथ ने तमंचा लोड कर इंस्पेक्टर पर फायर करना चाहा लेकिन कारतूस मिस हो गई। यह देख पुलिस ने उसे पकड़ लिया। कमलेश के भाई रामवृक्ष ने श्रीनाथ व विश्वनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले रखा है। इंस्पेक्टर खखरेरू दीप नारायण सरोज ने बताया कि आरोपी ने उन पर फायरिंग का प्रयास किया लेकिन उसे पकड़ लिया गया।  

पूरे गांव में बना रखी है दहशत
कुछ महीनों पहले तक थाने में रहने के कारण श्रीनाथ ने पूरे गांव में अपना रौब बना रखा था। रोजाना किसी ने किसी व्यक्ति से उसका विवाद होता रहा है और वह उन्हें अपमानित करता है। कुछ महीने एक दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता को भी उसने गाली-गलौज कर जानलेवा धमकी दी। इसका मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया और उसे चौकीदार से हटा दिया था।

घायल की हालत ठीक, इलाज जारी
दाहिने हाथ में गोली लगने से घायल कमलेश को नजदीक के अस्पताल से सीधे फतेहपुर रेफर किया गया। मौजूदा समय उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed