{"_id":"61166c4d7a038862123ce487","slug":"fatehpur-man-washed-his-hands-at-hand-pump-dabang-shot-him","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: पड़ोसी युवक ने दंबग के घर के बाहर लगे हैंडपंप पर धोए हाथ तो मार दी गोली, इंस्पेक्टर पर झौंका फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: पड़ोसी युवक ने दंबग के घर के बाहर लगे हैंडपंप पर धोए हाथ तो मार दी गोली, इंस्पेक्टर पर झौंका फायर
Fri, 13 Aug 2021 06:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 13 Aug 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
घायल युवक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर में सुबह छह बजे सरकारी हैंडपम्प पर हाथ धोने के लिए पहुंचे एक युवक को पड़ोसी ने तमंचे से गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। 20 मिनट बाद इंस्पेक्टर खखरेरू वहां पहुंचे और आरोपी व उसके भाई को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने तमंचा तानकर गोली चलाने का प्रयास किया। हालांकि फायर मिस हो गया।
यह देख पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खखरेरू के नंदन का पुरवा (चचीड़ा) निवासी श्रीनाथ पासवान पूर्व चौकीदार है। उसने अपने घर के पास लगे हैंडपंप पर कब्जा कर रखा है और किसी को पानी नहीं लेने देता है। उसके द्वारा हैंडपंप पर ताला लगाने का विरोध पड़ोसी कमलेश रैदास (40) ने पूर्व में किया था, जिससे उसे ताला हटाना पड़ गया था।
तब से दोनों के बीच खुन्नस बनी हुई है। गुरूवार की शाम कमलेश ने हैंडपंप से पानी लिया तो दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज हो गई। शुक्रवार की सुबह छह बजे कमलेश हाथ में लगी कालिख को धोने के लिए हैंडपंप पर पहुंचा तो श्रीनाथ व उसका भाई विश्वनाथ वहां आ गए और हाथ धोने को लेकर गाली देने लगे।
विज्ञापन
इसका विरोध कमलेश ने किया तो पूर्व चौकीदार श्रीनाथ ने तमंचा निकालकर गोली चला दी। गोली कमलेश के दाहिने हाथ में लगी और वह गिर गया। आवाज सुनकर भीड़ लगी तो दोनों वहां से भाग निकले। सूचना पर इंस्पेक्टर खखरेरू दीप नारायण सरोज टीम के साथ पहुंचे और श्रीनाथ व उसके भाई को पकड़ने के लिए घेराबंदी की।

खेतों के पास जैसे ही पुलिस ने उसे घेरा तो श्रीनाथ ने तमंचा लोड कर इंस्पेक्टर पर फायर करना चाहा लेकिन कारतूस मिस हो गई। यह देख पुलिस ने उसे पकड़ लिया। कमलेश के भाई रामवृक्ष ने श्रीनाथ व विश्वनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले रखा है। इंस्पेक्टर खखरेरू दीप नारायण सरोज ने बताया कि आरोपी ने उन पर फायरिंग का प्रयास किया लेकिन उसे पकड़ लिया गया।
पूरे गांव में बना रखी है दहशत
कुछ महीनों पहले तक थाने में रहने के कारण श्रीनाथ ने पूरे गांव में अपना रौब बना रखा था। रोजाना किसी ने किसी व्यक्ति से उसका विवाद होता रहा है और वह उन्हें अपमानित करता है। कुछ महीने एक दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता को भी उसने गाली-गलौज कर जानलेवा धमकी दी। इसका मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया और उसे चौकीदार से हटा दिया था।
घायल की हालत ठीक, इलाज जारी
दाहिने हाथ में गोली लगने से घायल कमलेश को नजदीक के अस्पताल से सीधे फतेहपुर रेफर किया गया। मौजूदा समय उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत ठीक है।