{"_id":"5fad57798ebc3e74f325dbba","slug":"fatehpur-lucknow-stf-struck-contractor-house-caught-six-lakh-hemp-from-tanker","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: लखनऊ एसटीएफ ने ठेकेदार के घर मारा, पानी के टैंकर से छह लाख का गांजा पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: लखनऊ एसटीएफ ने ठेकेदार के घर मारा, पानी के टैंकर से छह लाख का गांजा पकड़ा
Thu, 12 Nov 2020 09:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 12 Nov 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों को पकड़े लखनऊ एसटीएफ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चंदीपुर गांव में बुधवार रात एसटीएफ ने छापा मारकर गांजा तस्करों को पकड़ा है। मुख्य आरोपी भाग निकला। हुसैनगंज पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। बरामद गांजे की कीमत करीब छह लाख आंकी गई है।
लखनऊ एसटीएफ के इंस्पेक्टर हेमंत भूषण सिंह की टीम ने चंदीपुर गांव के कुलदीप उर्फ लवली तिवारी पुत्र रवींद्र लाल तिवारी के घर में छापा मारा। घर के खंडहर में पानी टैंकर खड़ा था। टैंकर के अंदर से गांजे के बोरे बरामद किए। मौके से कुलदीप तिवारी भाग निकला।

इसी टैंकर में भरा था गांजा
- फोटो : amar ujala
यहीं से तस्कर सोनभद्र के धुरावल थाना के धनावल गांव का रवि प्रकाश पांडेय पुत्र उमेश और प्रतापगढ़ जिले के लालगंज थाना के डिहवा सराय जगतसिंह गांव निवासी दशरथ वर्मा पुत्र जियालाल को गिरफ्तार किया। तस्कर गांजे की तस्करी को आए थे।
एसटीएफ सर्विलांस के जरिए तस्करों को ट्रेस कर रही थी। गांजा बरामदगी से ग्रामीणों से हड़कंप मच गया। पुलिस का मानना है कि कुलदीप दिखावे के लिए सड़क निर्माण की ठेकेदारी का काम करता है। उसके खिलाफ गैर जिलों में कई मामले दर्ज हैं।
प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र भदौरिया ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजा गया है। कुलदीप की तलाश की जा रही है। करीब तीन माह पहले जेल से छूटा था। गांजे की कीमत करीब छह लाख है। टैंकर में 14 पैकेट बनाकर भरा गया था। दो मोबाइल, दो आधार कार्ड, सफेद बाइक बरामद की है।