फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur: girl was raped for one and a half months by taking hostage, accused was seen taking girl student in CCTV camera

फतेहपुर: छात्रा को बंधक बनाकर डेढ़ माह किया दुष्कर्म, सीसीटीवी कैमरे में छात्रा को ले जाते दिखा था आरोपी

Sun, 12 Sep 2021 08:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 12 Sep 2021 08:01 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur: girl was raped for one and a half months by taking hostage, accused was seen taking girl student in CCTV camera
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
फतेहपुर में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा को पुलिस ने बरामद किया है। छात्रा ने आरोपी पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली बीए तृतीय वर्ष की छात्रा 28 जुलाई को आईटीआई रोड स्थित महाविद्यालय गई थी। 
विज्ञापन


इसके बाद घर नहीं लौटी। परिजनों ने खोजबीन के बाद सीसीटीवी कैमरे में धर्मेंद्र कुमार को छात्रा का अपहरण कर ले जाते देखा था। 16 अगस्त को परिजनों ने आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ छात्रा के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने शनिवार को बस अड्डे से छात्रा को बरामद किया और आरोपी धर्मेंद्र को जयराम नगर चौराहे से गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर ले गया था। डेढ़ माह से प्रयागराज में एक कमरे में बंधक बनाकर रखे था। उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से किसी तरह बचकर बाहर निकली और बस से फतेहपुर आई। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया के छात्र का मेडिकल कराया गया है। आरोपी को जेल भेजा गया है। छात्रा के बयान पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण करने की धाराएं मुकदमे में तरमीम की जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed