{"_id":"63fdd2d967d3bab56c0f0df3","slug":"fatehpur-girl-student-kidnapped-for-rejecting-marriage-proposal-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर छात्रा का अपहरण, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर छात्रा का अपहरण, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Tue, 28 Feb 2023 03:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 28 Feb 2023 03:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर जिले में शादी का प्रस्ताव ठुकराने के बाद छात्रा का अपहरण कर लिया गया। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती देवीगंज महाविद्यालय की छात्रा है। वह 22 फरवरी को कॉलेज गई थी। इसके बाद घर लौटकर नहीं आई और कॉलेज भी नहीं पहुंची रही है।
विज्ञापन
कमरे से पुत्री का मोबाइल बंद मिला। पुत्री का फोन खोला गया तो मोबाइल पर दो नंबरों से मैसेज पड़े थे। मैसेज भेजने वाले नंबर को ट्रू-कॉलर पर देखा गया। वह नंबर मोनू कश्यप का निकला। फोटो भी मोनू की लगी थी। वह गाजीपुर थाने के सिमौर गांव का है। पिता का आरोप है कि कुछ दिन पहले बेटी से मोनू कश्यप की शादी का रिश्ता लेकर उसके पिता विनोद कश्यप और बड़ी मां चुन्नी देवी घर आए थे।
विज्ञापन
उसने शादी से मना कर दिया था। तभी उन लोगों ने शादी न करने पर पुत्री के अपहरण की धमकी दी थी। इन चारों ने मिलकर बेटी को अगवा किया है। वह मोनू के घर भी बेटी की तलाश में गया। जहां उसे गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया। पिता ने कहा कि बेटी के साथ कोई अनहोनी भी हो सकती है। एसएसआई संतोष यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन