फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Girl student kidnapped for rejecting marriage proposal

Fatehpur: शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर छात्रा का अपहरण, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 28 Feb 2023 03:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 28 Feb 2023 03:41 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Girl student kidnapped for rejecting marriage proposal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

फतेहपुर जिले में शादी का प्रस्ताव ठुकराने के बाद छात्रा का अपहरण कर लिया गया। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती देवीगंज महाविद्यालय की छात्रा है। वह 22 फरवरी को कॉलेज गई थी। इसके बाद घर लौटकर नहीं आई और कॉलेज भी नहीं पहुंची रही है।

विज्ञापन


कमरे से पुत्री का मोबाइल बंद मिला। पुत्री का फोन खोला गया तो मोबाइल पर दो नंबरों से मैसेज पड़े थे। मैसेज भेजने वाले नंबर को ट्रू-कॉलर पर देखा गया। वह नंबर मोनू कश्यप का निकला। फोटो भी मोनू की लगी थी। वह गाजीपुर थाने के सिमौर गांव का है। पिता का आरोप है कि कुछ दिन पहले बेटी से मोनू कश्यप की शादी का रिश्ता लेकर उसके पिता विनोद कश्यप और बड़ी मां चुन्नी देवी घर आए थे।
विज्ञापन


उसने शादी से मना कर दिया था। तभी उन लोगों ने शादी न करने पर पुत्री के अपहरण की धमकी दी थी। इन चारों ने मिलकर बेटी को अगवा किया है। वह मोनू के घर भी बेटी की तलाश में गया। जहां उसे गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया। पिता ने कहा कि बेटी के साथ कोई अनहोनी भी हो सकती है। एसएसआई संतोष यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed