फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur: fraud case against BOB manager and accountant

फतेहपुर: बीओबी प्रबंधक और एकाउटेंट पर धोखाधड़ी का मुकदमा, फैक्ट्री मालिक के फर्जी दस्तावेजों पर किया लोन

Sat, 03 Jul 2021 12:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 03 Jul 2021 12:33 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: fraud case against BOB manager and accountant
बैंक धोखाधड़ी - फोटो : pixabay
फतेहपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा मुख्य शाखा के प्रबंधक और एकाउटेंट के खिलाफ फर्जीवाड़े की रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट एसपी के आदेश पर एक खाताधारक की ओर से दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। औद्योगिक क्षेत्र सौंरा स्थित आरओ वाटर कंपनी के डायरेक्टर सौरभ दयाल का बैंक ऑफ बड़ौदा मुख्य शाखा में खाता है।
विज्ञापन


सौरभ दयाल का आरोप है कि कोरोना काल के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। बैंक प्रबंधक प्रेम सिंह और एकाउटेंट मोहम्मद अरशद हुसैन ने उनके फर्जी दस्तावेज, लेटर पैड, डिजिटल सिग्नेचर तैयार किए और उनके खाते पर एक लाख 16 हजार का लोन दे डाला। 
विज्ञापन


इसकी जानकारी कुछ दिनों पहले बैंक की ओर से भेजे गए लेटर से हुई। लेटर के साथ लगे कागजातों में फर्जी लोन के भी कुछ दस्तावेज थे, जो बैंक ने गलती से भेज दिए थे। उन दस्तावेजों के बारे में बैंक से पूछताछ की गई। बैंक मैनेजर की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। लोन के बारे में पूछताछ की गई तो उस पर भी टालमटोल कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके बैंक में मौजूद डाटा को भी चुराया गया है और उनकी कंपनी का फर्जी बोर्ड और दस्तावेज बनाए गए। बैंक प्रबंधक ने मामले की शिकायत करने पर उल्टा फंसाने और फर्जी मुकदमा कराने की धमकी दी। सदर कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि बीओबी के शाखा प्रबंधक और एकाउंटेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed