{"_id":"69da6a186368211c1a0d73ac","slug":"fatehpur-former-mla-aditya-pandey-remarks-try-to-straighten-a-dog-s-tail-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: पूर्व विधायक आदित्य पांडेय ने एक जाति पर टिप्पणी की, कहा- कोशिश करो कि कुत्ते की पूंछ सीधी हो जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: पूर्व विधायक आदित्य पांडेय ने एक जाति पर टिप्पणी की, कहा- कोशिश करो कि कुत्ते की पूंछ सीधी हो जाए
Sat, 11 Apr 2026 09:05 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 11 Apr 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में संबोधित करते पूर्व विधायक आदित्य पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
जहानाबाद विधानसभा के देवमई ब्लॉक के आलमपुर गांव में भाजपा के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जहानाबाद विधानसभा के पूर्व विधायक और भाजपा नेता आदित्य पांडेय ने एक जाति पर टिप्पणी की। इसमें वे कह रहे हैं कि एक जाति है जो कुत्ते की पूंछ है जिसे जोड़ पाना मुश्किल है कोशिश करो कि कुत्ते की पूंछ सीधी हो जाए। इस बयान को लेकर लोग अलग-अलग राजनीतिक और सामाजिक अर्थ निकाल रहे हैं। विधायक का कहना है कि उन्होंने यह बात एक विशेष समुदाय के संदर्भ में कही है। हालांकि यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
पूर्व विधायक ने कहा कि उनके शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है और वीडियो को काट-छांटकर वायरल किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि सनातन समाज में सभी उनके अपने हैं और उन्होंने किसी भी प्रकार की गलत भावना से यह बात नहीं कही है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक ने कहा कि उनके शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है और वीडियो को काट-छांटकर वायरल किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि सनातन समाज में सभी उनके अपने हैं और उन्होंने किसी भी प्रकार की गलत भावना से यह बात नहीं कही है।
विज्ञापन