फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Fire broke out under suspicious circumstances in police station premises, eight vehicles burnt

Fatehpur: थाना परिसर में संदिग्ध हालात में लगी आग, आठ वाहन जले

Thu, 18 Apr 2024 01:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 18 Apr 2024 01:14 PM IST
सार

यूपी के फतेहपुर में थाना कल्यानपुर के परिसर में खड़े वाहनों में आग लग गई। आग से आठ वाहन जल गए। जले वाहनों के पास पुलिस का पहरा लगा दिया गया है।

विज्ञापन
Fatehpur: Fire broke out under suspicious circumstances in police station premises, eight vehicles burnt
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले में चौडगरा थाना कल्यानपुर के परिसर में खड़े वाहनों के पास भोर पहर संदिग्ध हालात में आग लग गई। आग से आठ वाहन जल गये। पुलिस व दमकल की मदद से समय से आग बुझाई गयी। मौके का सीओ ने निरीक्षण किया है। थाना कल्यानपुर में आफिस के पश्चिमी भाग में एक तरफ किसी न किसी मामले में वांक्षित वाहन खड़े हैं। इनमें बहुत सारे वाहन काफी पुराने हैं।
विज्ञापन


गुरुवार भोर पहर तीन बजे संदिग्ध हालात में अचानक आग लग गई। पुलिस ने दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल व ग्रामीणों की मदद से दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। वरना और भी वाहन आग की चपेट में आ सकते थे। सीओ बिंदकी सुनील दुबे ने बताया कि रोशनी के लिए एक तार से लाइन खिंची थी उसी से शॉर्ट सर्किट हुआ है।
विज्ञापन


सीओ बिंदकी ने पत्रकारों को फोटो लेने से किया मना 
सीओ बिंदकी सुनील दुबे सुबह ही निरीक्षण के लिए कल्यानपुर थाने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान पुलिस का व्यक्तिगत मामला बताते हुए मौजूद पत्रकारों को मौके से हटा दिया और फोटो नहीं खींचने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जले वाहनों के पास लगाया पुलिस का पहरा 
सीओ के आदेश पर इंस्पेक्टर रमाशंकर सरोज ने चार सिपाहियों को जले वाहनों के पास पहरा लगा दिया। जिससे जले वाहनों की कोई फोटो न खींच सके।

वाहनों के ऊपर से नहीं है कोई बिजली का तार 
खड़े वाहनों के ऊपर से किसी भी प्रकार की कोई लाइन व तार नहीं निकला है। फिर भी पुलिस शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कह रही है जो किसी के भी गले नहीं उतर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed