फतेहपुर: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक लाख का इनामी गैंगस्टर भाई संग गिरफ्तार, तमंचे और गोवंश बरामद
Fatehpur News: हथगाम थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर रियाज कुरैशी और उसका भाई इसरार गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उनके तीन साथियों को गिरफ्तार कर मौके से असलाह और गोवंश बरामद किया है।
विस्तार
फतेहपुर जिले में हथगाम पुलिस ने सोमवार रात धोबी तालाब के पास गोकशी को पहुंचे आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक लाख के इनामी हिस्ट्रीशीटर व गैंगस्टर रियाज कुरैशी और उसके भाई इसरार को गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया। उसके तीन अन्य साथियों को भी घेराबंदी के बाद पकड़ा गया है।
पुलिस के मुताबिक, गश्त के दौरान पट्टीशाह गांव के पास धोबी तालाब किनारे बाग में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी। पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में इनामी रियाज कुरैशी निवासी पट्टीशाह के दाहिने पैर में गोली लगी। उस पर एक लाख इनाम था। इनामी पर 33 से अधिक मुकदमे दर्ज है। दूसरा रियाज का भाई इसरार कुरैशी बाएं पैर में गोली लगी।
ये सामान हुआ बरामद
उस पर 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनके साथी शंकर साहू (22) निवासी पट्टीशाह, रेहान उर्फ छोटू (35) निवासी बाकरगंज और हनीफ (38) निवासी पीरनपुर पकड़े गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से दो तमंचे 315 बोर, दो जिंदा व दो खोखा कारतूस, चोरी की बाइक, चापड़, चाकू, रस्सी, त्रिपाल और एक जीवित गोवंश बरामद हुआ है।