{"_id":"5c9e612abdec2213ea5390d9","slug":"fatehpur-double-murde-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर हत्याकांडः बेटे के कत्ल से खुला मां की हत्या का राज, इस तरह वारदात को दिया गया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर हत्याकांडः बेटे के कत्ल से खुला मां की हत्या का राज, इस तरह वारदात को दिया गया अंजाम
Fri, 29 Mar 2019 11:47 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी के फतेहपुर जिले में धाता के गोढ़वापर नहर किनारे सात मार्च को हुई किशोर की हत्या का राजफाश हो गया। इस हत्या के खुलासे से पता चला कि किशोर के मां की भी हत्या धारदार हथियार से की गई है। उसे हत्यारोपी ने एक दोस्त की मदद से यमुना नदी में फेंक दिया था। हालांकि, पुलिस महिला का शव बरामद नहीं कर पाई है। जाल डालकर यमुना में शव की खोजबीन के प्रयास किए जा रहे हैं।
बांदा जिले के मर्का थाना क्षेत्र में मर्का निवासी छोटेलाल की पत्नी कविता बुधवार को धाता थाने में किशोर का शव मिलने की खबर पाकर पहुंची। फोटो, कपड़ों से अपने भाई आकाश (13) के होने की पुष्टि की। कविता से छानबीन के बाद पुलिस ने कौशांबी जिले के महेवा घाट निवासी शारदा प्रसाद गुप्ता और उसके साथी धाता के केटमई निवासी जगलाल उर्फ खुराना को अटेलवा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक धारदार चाकू बरामद हुआ।

Trending Videos
आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में घटना कबूल की
आरोपी शारदा प्रसाद ने पुलिस की पूछताछ में घटना कबूल की। उसने बताया कि करीब दस साल पहले मेरठ की गुब्बारा फैक्ट्री में काम करता था। फैक्ट्री में बिहार प्रांत का पूरन परिवार समेत काम करता था। वह पूरन की पत्नी पार्वती को उसके बच्चों कविता, लक्ष्मण, आकाश समेत लेकर भाग आया था। पहले मुजफ्फनगर में रहा। दस साल पहले कौशांबी जिले के गांव महेवा घाट आ गया। यहां मछली पकड़ने का काम करने लगा।
कविता की कई साल पहले शादी हो गई। शारदा प्रसाद ने बताया कि इधर, काफी दिनों से पार्वती के चरित्र के बारे में बातें सुनीं। पत्नी पर शक हो गया। उसे यह बात नगावार गुजरी। उसने पत्नी की हत्या करने की योजना बनाई। धाता के केटमई गांव में मामी राजरानी के घर छह मार्च को आया। मामा की बाइक लेकर केटमई से साथी जगलाल उर्फ खुराना को साथ लिया। उसी रात घर जाकर चाकू से गला काटकर पार्वती की हत्या कर दी। चीख सुनकर आकाश जाग उठा। इससे उसे भी मौत के घाट उतार दिया।
बाइक से पत्नी की लाश बोरे में भरकर महेवाघाट से चित्रकूट राजापुर को मिलाने वाले ओवरब्रिज से यमुना में बोरा फेंक दिया। उसके बाद बेटे का शव लेकर धाता गोढ़वापर नदी में फेंका। साथी को केटमई गांव छोड़ा और बाइक खड़ी कर वापस चला गया था। एसओ हेमराज सरोज ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजा गया है। उनके खिलाफ हत्या और शव छिपाने की रिपोर्ट कविता की ओर से दर्ज कराई गई है।