Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Devastation in Bairhana village 100 acres of crops submerged due to canal breach water entered homes

Fatehpur: बैरहना गांव में तबाही का मंजर; नहर की खांधी फटने से 100 बीघा फसल जलमग्न, घरों में घुसा पानी

Thu, 26 Feb 2026 10:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 26 Feb 2026 10:41 AM IST
सार

Fatehpur News: असोथर के बैरहना गांव में नहर फटने से 100 बीघा फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई और घरों में पानी भर गया। विभागीय लापरवाही से आक्रोशित ग्रामीणों ने तत्काल मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन
Fatehpur Devastation in Bairhana village 100 acres of crops submerged due to canal breach water entered homes
नहर टूटने से 100 बीघा फसल जलमग्न - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में नगर पंचायत असोथर क्षेत्र के बैरहना गांव में नहर की खांधी टूटने से भारी तबाही मच गई। नहर का तटबंध फटते ही तेज बहाव के साथ पानी खेतों में फैल गया और करीब 100 बीघा कृषि योग्य भूमि पूरी तरह जलमग्न हो गई। किसानों की खड़ी फसलें नष्ट होने की कगार पर पहुंच गई हैं, जिससे उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया। नहर का पानी खेतों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि गांव की गलियों से होता हुआ कई घरों में घुस गया। घरों में पानी भरने से गृहस्थी का सामान खराब हो गया।

विज्ञापन

ग्रामीण बाल्टियों और मोटरों की मदद से घरों से पानी निकालने में जुटे रहे। अचानक हुए जलभराव से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। किसानों का कहना है कि जलभराव के कारण फसलों के साथ-साथ खेतों की उपजाऊ मिट्टी का भी कटाव हो रहा है, जिससे आने वाले समय में खेती करना मुश्किल हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार नहर की पटरी काफी समय से कमजोर थी और इसकी जानकारी संबंधित विभाग को कई बार दी गई, लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई।

विज्ञापन
Trending Videos




फसल डूब गई और घरों का सामान बर्बाद
इसी लापरवाही का खामियाजा आज पूरे गांव को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी आंखों के सामने फसल डूब गई और घरों का सामान बर्बाद हो गया। कई परिवारों के सामने साल भर के भोजन का संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग भविष्य को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और नहर विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि मौके पर पहुंचकर नुकसान का तत्काल आकलन कराया जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed