{"_id":"65c9d6c7c8f7e6be6c013182","slug":"fatehpur-death-of-home-guard-who-returned-from-duty-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: ड्यूटी से लौटे होमगार्ड की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: ड्यूटी से लौटे होमगार्ड की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 12 Feb 2024 02:08 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 12 Feb 2024 02:08 PM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर जिले के हुसैनगंज में ड्यूटी करके घर पहुंचे होमगार्ड की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। थाना क्षेत्र के मथैयापुर के गुल्ला का पुरवा के कुबेर सिंह यादव विगत पच्चीस वर्ष से होमगार्ड में काम करते थे। रविवार शाम कुबेर हुसैनगंज थाने से ड्यूटी करके घर पहुंचे। थोड़ी देर में उसकी हालत खराब हो गई।
विज्ञापन
जिसके बाद गार्ड की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। मृतक की पत्नी रूपरानी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो पुत्र राम बाबू और दिलीप हैं। पुत्र राम बाबू के मुताबिक हृदय गति रुकने से मौत की आशंका है। प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का कारण मालूम हो जायेगा।
विज्ञापन