फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur Crime: Husband killed his wife

रिश्तों से रिसता खून: पुलिस से बेटा बोला- पिता ने मां को कुल्हाड़ी से काट डाला, ये बात भी बताई

Sun, 04 Sep 2022 12:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 04 Sep 2022 12:49 PM IST
सार

यूपी के फतेहपुर जिले में पत्नी की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्यारोपी पति को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Fatehpur Crime: Husband killed his wife
हत्यारोपी पति व मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में मानसिक तनाव के चलते पति ने शनिवार देर रात पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। करीब एक माह से पति की हालत बिगड़ी चल रही थी। गश्त से लौट रही पुलिस घटना देखकर रुकी। सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा निवासी रामविशाल रैदास राजगीर थे। घर के बाहर छप्पर के नीचे रामविशाल रात को लेटे थे।

विज्ञापन


उनकी पत्नी जमुना देवी (45) दूसरी चारपाई पर लेटी थीं। पास में तीसरी चारपाई में इनका बेटा आकाश सोया था। आकाश का करीब एक माह पहले एक्सीडेंट में पैर टूटा था। बाकी परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे। बड़े बेटे विकास ने बताया कि पिता रात को सो नहीं रहे थे। उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं चल रही थी। उनका इलाज चल रहा था। रात करीब 12 बजे आकाश का शोर सुनकर उनकी नींद खुली। बाहर आए तो मां का चारपाई पर शव पड़ा था।

विज्ञापन

कुछ दूरी पर पिता बैठे थे। पास में ही खून लगी कुल्हाड़ी पड़ी थी। बेटे ने बताया कि मां के सिर पर पिता ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या की है। इसी दौरान पुलिस गश्त कर लौट रही थी। घटना देखकर पुलिस रुकी। सूचना पर सीओ सिटी वीर सिंह, कोतवाल अमित मिश्रा मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की पुलिस ने जांच की। पुलिस ने पति रामविशाल को हिरासत में लिया है। कोतवाल ने बताया कि मानसिक हालत ठीक नहीं होने के कारण पति ने पत्नी की हत्या की है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed