फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur Conversion, BEd student abducte then converted, marriage to be held in Varanasi, report on five

Fatehpur Conversion: बीएड छात्रा को अगवा किया...फिर धर्मांतरण कराया, वाराणसी में होनी थी शादी, पांच पर रिपोर्ट

Sun, 14 May 2023 02:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 14 May 2023 02:15 PM IST
सार

Fatehpur Crime: वाराणसी से बीएड की छात्रा को अगवाकर धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। मुख्य आरोपी के पिता को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि वाराणसी में युवती की शादी होनी थी।

विज्ञापन
Fatehpur Conversion, BEd student abducte then converted, marriage to be held in Varanasi, report on five
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले में वाराणसी से बीएड की छात्रा को अगवा कर धर्मांतरण करा डाला गया। मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी के सिंचाई विभाग में कर्मचारी पिता को धर्मांतरण और रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती (27) बीएड की छात्रा है। उसकी दो मई को वाराणसी में शादी होनी थी। वह परिवार के साथ 26 अप्रैल को वाराणसी गई थी। परिवार वाराणसी के लोहटा थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में रुका था।
विज्ञापन

यहां से युवती को उसके मोहल्ले का रहने वाला हाशिम रजा अपने सहयोगियों संग अगवा कर ले गया। परिजनों ने युवती के अपहरण की लोहटा थाने में एफआईआर दर्ज कराई। परिवार के लोग 11 मई को खोजबीन के बाद वाराणसी से घर लौट आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के परिजन बोले- युवती का धर्मांतरण और निकाह हो चुका है
युवती के परिजन 12 मई को हाशिम रजा के घर पहुंचे। युवती की वापसी की बात कही। पिता का आरोप है कि हाशिम के परिजन बोले कि युवती का धर्मांतरण और निकाह हो गया है। पूरा परिवार धर्मांतरण करा ले। धर्मांतरण नहीं कराने पर जान से मारने की धमकी दी।

10 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी
साथ ही, 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। मामले की शिकायत 12 मई को युवती के पिता ने कोतवाली पुलिस से की। पुलिस ने पिता की तहरीर पर हाशिम रजा, हाशिम के सिंचाई विभाग में कर्मचारी पिता अहमद रजा खां, भाई दानिश, मोहसीन, कासिम के खिलाफ धर्मपरिवर्तन और रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज किया।

मुख्य आरोपी के पिता को पकड़ा
मामले में विवेचक शिव कुमार यादव ने पुरानी चूंगी आबूनगर के पास से अहमद रजा खान को गिरफ्तार किया है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। युवती की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed