{"_id":"620220905c4c1c3120626947","slug":"fatehpur-businessman-shot-dead-body-thrown-in-pond","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: प्रापर्टी कारोबारी की गोली मारकर हत्या, तालाब में फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: प्रापर्टी कारोबारी की गोली मारकर हत्या, तालाब में फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 08 Feb 2022 01:20 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:20 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर जिले में थरियांव थाना क्षेत्र के अतरहा गांव में सोमवार रात प्रापर्टी कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को तालाब में फेंक दिया। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब में शव उतराता देखकर पुलिस को सूचना दी।
मृतक की पत्नी ने ममेरे ससुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर मोहल्ला निवासी शिवशरण यादव (42) मूल रूप से असोथर थाने के कौंडर गांव के रहने वाले थे। वह जमीन की खरीद बिक्री के साथ ही कृषि कार्य भी करते थे। मंगलवार रात वह बाइक से अतरहा गए थे।
रात करीब 10 बजे एक एंबुलेंस अतरहा से आ रही थी। उसके चालक ने नदी पुल के पास सड़क पर पड़ी एक बाइक और खून फैला हुआ देखा। चालक ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पीआरवी और हसवा चौकी प्रभारी मुकेश सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
ग्रामीण और पुलिस आसपास खेत में घायल के होने की आशंका पर खोजबीन करने लगे, लेकिन कोई नहीं मिला था। पुलिस बाइक को चौकी ले गई। मंगलवार सुबह महिलाओं ने बाइक मिलने वाली जगह से कुछ दूर स्थित तालाब में एक शव उतराता देखा।

पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकालवाया। पीठ में छेद देखकर गोली मारने का अंदाज लगाया गया। पुलिस ने बाइक के कागजातों के आधार पर युवक के परिजनों को सूचना दी। मृतक का भांजा पंकज मौके पर पहुंचा।
पत्नी बीना यादव ने अतरहा निवासी गोरेलाल यादव और उसके साथियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। बीना ने बताया कि पति घर से शाम करीब सात बजे निकले थे। उसके बाद लौटे नहीं। फोन बंद बताता रहा।

पुलिस ने गोरेलाल और उसकी बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। वहीं, थरियांव थाने में मौजूद मृतक के ससुर रामेश्वर निवासी पिलई थाना हुसैनगंज ने बताया कि दामाद का रिश्तेदार की बेटी से मिलना जुलना था।
छह माह पहले इस मामले में पंचायत भी हुई थी। एसपी राजेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। एसपी ने बताया कि हत्या के पीछे आशनाई का मामला है। मृतक के रिश्तेदार की बेटी से संबंध होना सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।