फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur businessman murder, Police leaves for Kanpur in search of suspect

फतेहपुर कारोबारी हत्याकांड: संदिग्ध की तलाश में पुलिस कानपुर रवाना, 48 घंटे से पुलिस को उलझा रही पत्नी

Tue, 31 Jan 2023 11:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 31 Jan 2023 11:12 PM IST
सार

बिंदकी थाना क्षेत्र में कारोबारी की हत्या के मामले में संदिग्ध की तलाश जारी है, जिसके लिए पुलिस टीम कानपुर रवाना हो गई है। वहीं, पिछले 48 घंटे से पत्नी पुलिस को अलग-अलग बयान दे रही है।

विज्ञापन
Fatehpur businessman murder, Police leaves for Kanpur in search of suspect
धागा कारोबारी अमित की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में बिंदकी थाना क्षेत्र के धागा कारोबारी हत्याकांड में 48 घंटे की पूछताछ के बाद भी पत्नी ने गुनाह नहीं कबूल किया है। हत्याकांड में एक संदिग्ध का हाथ होने का इशारा किया है। उसकी तलाश में पुलिस कानपुर रवाना हुई है। लंबी पूछताछ में प्रेमिका के लिए फ्लैट बेचने की बात सामने आई है।

विज्ञापन

महिला के अलग-अलग बयानों से पुलिस उलझती जा रही है। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के महाजनी गली निवासी अमित गुप्ता (36) मुंबई में धागा कारोबार करते थे। चचेरे भाई की शादी समारोह में शामिल होने के लिए 26 जनवरी को घर आए थे।
विज्ञापन

उनकी पत्नी पूनम और बच्चे रविवार को घर पहुंचे। इसी रात कारोबारी की हत्या कर दी गई। हत्या के समय पत्नी और बच्चे कमरे में सो रहे थे। घर के सारे दरवाजे बंद थे। पुलिस को शक है कि पत्नी ने ही दरवाजा खोलकर किसी को बुलाया। उसके इशारे पर ही अमित की हत्या की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया संदिग्ध का नाम
घटना में और भी सहयोगी शामिल हो सकते हैं। पुलिस हिरासत में पूनम को करीब 48 घंटे बीत चुके हैं। इसके बाद पुलिस की पूछताछ में पूनम नहीं टूटी है। वह पुलिस को पति के विषय की तमाम जानकारियां दे रही है। लंबी पूछताछ के दौरान एक व्यक्ति का नाम सामने आया है।

पुलिस टीम कानपुर रवाना
पुलिस उसकी तलाश में कानपुर समेत अन्य जगहों पर रवाना हुई है। पूनम से पुलिस को पता लगा है कि कुछ ही सालों में अमित ने मुंबई में तीन फ्लैट खरीद लिए थे। संपत्ति से काफी रुपया बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली प्रेमिका पर खर्च करता था।

मुंबई में एक फ्लैट बेचकर प्रेमिका के लिए बिंदकी में नया घर बनवा रहा था। सीओ परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि मामले में प्रेम प्रसंग के साथ संपत्ति विवाद की भी बात सामने आ रही है। सहयोगियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed