फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fatehpur : Bus returning from laborers leaving, collides with gas tanker, one killed

मजदूरों को छोड़कर लौट रही बस, गैस टैंकर से टकराई, एक की मौत, दो गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती

Tue, 05 May 2020 08:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 05 May 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
fatehpur : Bus returning from laborers leaving, collides with gas tanker, one killed
गैस टैंकर से भिड़ी बस - फोटो : amar ujala
फतेहपुर के खागा क्षेत्र में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बुदवन चौराहे के पास मंगलवार दोपहर गैस टैंकर और रोडवेज बस में भिड़ंत हो गई। टैंकर चालक की मौके पर मौत हो गई। रोडवेज बस चालक व उसके साथ मौजूद होमगार्ड घायल हैं।
विज्ञापन


गनीमत रही कि बस में यात्री नहीं थे। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। जौनपुर के बसारतपुर गांव निवासी सुरेंद्र (32) पुत्र शिवअचल गैस टैंकर का चालक था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह टैंकर लेकर कानपुर से प्रयागराज जा रहा था।
विज्ञापन

 

fatehpur : Bus returning from laborers leaving, collides with gas tanker, one killed
रोडवेज बस - फोटो : amar ujala
खागा कोतवाली क्षेत्र के बुदवन हाईवे चौराहे के पास प्रयागराज की ओर से आगरा ईदगाह डिपो की रोडवेज बस से भिड़ंत हो गई। हादसे से यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने टैंकर में फंसे चालक सुरेंद्र को मृत अवस्था में बाहर निकाला। बस के चालक मोहम्मद हामिद (50) पुत्र अजीज खां (निवासी कगरौल आगरा) व होमगार्ड सुरेंद्र कुमार (45) निवासी मथुरा को मशक्कत कर बाहर निकाला गया।

पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। घायलों को अस्पताल भेजा गया। रोडवेज बस प्रयागराज में मजदूरों को छोड़कर आगरा लौट रही थी। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed