फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Bus Carrying Wedding Guests Crashes into Stationary Dumper from Behind 17 Injured Including Children

Fatehpur Accident: खड़े डंपर में पीछे से घुसी बरातियों से भरी बस, बच्चों समेत 17 घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

Wed, 06 May 2026 12:43 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 06 May 2026 12:43 PM IST
सार

Fatehpur News: गाजीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक बरात की बस खड़े डंपर से टकरा गई, जिसमें 17 बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Fatehpur Bus Carrying Wedding Guests Crashes into Stationary Dumper from Behind 17 Injured Including Children
क्षतिग्रस्त बस - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में गाजीपुर थाना क्षेत्र के सिमौर गांव से किशनपुर थानाक्षेत्र के सिलमी सिकरिहा गांव गई बारात के वापस लौटते समय एक बड़ा हादसा हो गया। बंवारा पेट्रोल पंप के पास बरातियों से भरी बस खड़े डंफर में पीछे से टकरा गई, जिससे बस में सवार करीब 17 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बारात विगत दिन सिमौर से सिलमी सिकरिहा गई थी और तड़के करीब तीन बजे लौट रही थी। तभी रास्ते में बंवारा पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े डंपर से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में बैठे बरातियों में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन

घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया
हादसे में श्याम (25), अजीत (24), राजा (55), रामनरेश (27), सुरेश (40), रामनारायण (55), रामसिंह (47), सुमित (10), सुल्तान (50), सज्जन (17), नीरज (25), प्रिंस (11), मोहन (20), धनपाल (46), सचिन (16) सहित अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बंवारा गांव के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed