फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Body of a labourer found at home

Fatehpur: मुंह में कपड़ा ठूंसा मजदूर का घर से शव मिला, पति-पत्नी के बीच चल रहा था विवाद

Wed, 04 Sep 2024 08:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 04 Sep 2024 08:00 PM IST
सार

Fatehpur News: घर पर मजदूर का संदिग्ध हालात में शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन
Fatehpur: Body of a labourer found at home
मजदूर की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मजदूर की मंगलवार रात घर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की सूचना पर बुधवार सुबह पुलिस पहुंची। पुलिस ने मुंह में कपड़ा ठूंसा पाया। वह पत्नी को चार दिन पहले घर लेकर आया था। दोनों के बीच विवाद भी चल रहा था। ललौली थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी महेश रैदास (26) मजदूरी करता था। पत्नी अरुणा ने बताया कि पति रात करीब 12 बजे घर के पीछे शौच को गए थे।
विज्ञापन



वह सो गई थी। उसकी नींद रात के दूसरे पहर खुली। उसने पति को बरामदे पर खंभे की आड़ में मृत पाया। शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाले परिवार के लोग पहुंचे। घटना की सूचना सुबह पुलिस को दी गई। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई। मजदूर और उसकी पत्नी अरुणा के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। वह पत्नी को ससुराल अतरहा गांव से दो साल बाद एक सितंबर को घर लेकर आया था।
विज्ञापन

पड़ोसियों ने बताया कि दंपती के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। किसी से अरुणा मोबाइल पर बातचीत करती थी। विरोध करने पर दोनों झगड़ते थे। उसकी एक साल की बेटी अनन्या है। प्रभारी निरीक्षक बच्चेलाल प्रसाद और चौकी इंचार्ज दतौली विद्या प्रकाश सिंह ने महिला से पूछताछ की। पुलिस ने मुंह में ठूंसे कपड़े को सुरक्षित किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।

पत्नी के बयान में भिन्नता
पुलिस की पूछताछ में अरुणा बार-बार बयान बदलती रही। बयान में पति के फंदे से लटकना बताया। जंगल से रात को शौच के बाद अचानक हार्टअटैक से मौत होना बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed