फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Bloody clash over old election rivalry two sides clash with sticks nine people injured FIR against 19

Fatehpur: पुरानी चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, नौ लोग घायल…19 के खिलाफ एफआईआर

Sat, 22 Nov 2025 03:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 22 Nov 2025 03:05 PM IST
सार

Fatehpur News: खखरेरू थाना क्षेत्र में पंचायत चुनाव की पुरानी रंजिश के चलते वर्तमान और पूर्व प्रधान के समर्थकों में लाठी-डंडों से खूनी संघर्ष हुआ। इसमें नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और पुलिस ने 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
Fatehpur Bloody clash over old election rivalry two sides clash with sticks nine people injured FIR against 19
एफआईआर दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में पंचायत चुनाव की पुरानी रंजिश एक बार फिर खूनी संघर्ष में बदल गई। खखरेरू थाना क्षेत्र के कोट गांव के पास मंगलवार को दरियापुर गांव के वर्तमान प्रधान और पूर्व प्रधान के समर्थक आमने-सामने आ गए। कहासुनी इतनी बढ़ी कि थोड़ी ही देर में लाठी-डंडे चलने लगे। दोनों पक्षों में भिड़ंत इतनी भयावह थी कि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में बीते पंचायत चुनाव से ही दोनों पक्षों के बीच तनाव चला आ रहा है। मंगलवार को खखरेरू क्षेत्र के कोट गांव के समीप दोनों पक्षों की मुलाकात हुई, जहां पहले कहासुनी हुई और फिर दोनों ओर से दर्जनों लोग इकट्ठा होकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। लाठी-डंडों से हमला होने पर कई लोग घायल होकर गिर पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन

जल्द ही आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ भी की। वायरल वीडियो के आधार पर भी आरोपियों की पहचान की जा रही है। उप निरीक्षक प्रशांत मिश्रा व चौकी प्रभारी शिवपुरी की तहरीर पर पुलिस ने वर्तमान प्रधान, पूर्व प्रधान सहित 18 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों समेत कुल 19 व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed