{"_id":"6a93becb2250a7c64d09f5a1","slug":"fatehpur-bloody-clash-at-liquor-shop-youth-injured-by-gunfire-dies-police-searching-for-main-accused-2026-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: शराब ठेके पर खूनी संघर्ष, गोली लगने से घायल युवक की मौत, मुख्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: शराब ठेके पर खूनी संघर्ष, गोली लगने से घायल युवक की मौत, मुख्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Sun, 30 Aug 2026 10:55 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 30 Aug 2026 10:55 AM IST
सार
Fatehpur News: हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी गांव में शनिवार रात शराब ठेके के सामने विवाद के दौरान गोली लगने से घायल हुए युवक की मौत हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग की गई थी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
गांव में मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फतेहपुर जिले में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी गांव में शनिवार रात शराब ठेके के सामने विवाद के दौरान गोली लगने से घायल मनीष दुबे की मौत हो गई। घटना के बाद एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने मौके का जायजा लिया। आरोप है कि विवाद के बीच लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग की गई।
विज्ञापन
फायरिंग में मनीष दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर की गई है। पुलिस ने शराब ठेके के सेल्समैन गोवर्धन निषाद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दी जा रही है दबिश
मुख्य आरोपी बताए जा रहे अमन सिंह और मनु सिंह की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडेय के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।