फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Bike riding teacher hit by tractor, dies

Fatehpur: बाइक सवार शिक्षक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 10 Mar 2025 01:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 10 Mar 2025 01:42 PM IST
सार

फतेहपुर जिले में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Fatehpur: Bike riding teacher hit by tractor, dies
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कानपुर प्रयागराज मार्ग पर बड़ौरी ओवर ब्रिज के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार शिक्षक को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में एनएचआई ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक शिक्षक कल्यानपुर थाना क्षेत्र के साई गांव निवासी हैं जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में जिला कार्यवाह भी थे।
विज्ञापन


शिक्षक बिंदेश्वर पांडेय रायबरेली जिले के सरेनी विकास खंड के अंतर्गत मदनपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में इंचार्ज के पद पर तैनात थे। फतेहपुर में आवास बनाकर परिवार के सहित रह रहे थे। सोमवार की सुबह अपनी बाइक से विद्यालय जाने के लिए निकले थे। बड़ौरी ओवरब्रिज के समीप दुर्घटना में घायल हो गए। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जिनके पास से आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व आरएसएस का एक पहचान पत्र मिला। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसा करने वाले ट्रैक्टर की खोजबीन की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed