फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Bees attack students playing during interval, 16 injured

Fatehpur: इंटरवल में खेल रहे छात्रों पर मधुमक्खियों का हमला, 16 घायल

Mon, 19 Jan 2026 10:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 19 Jan 2026 10:26 PM IST
सार

मधुमक्खियों के हमले से 16 लोग घायल हो गए। घटना फतेहपुर में एक निजी स्कूल की है। बाज के हमले से छत्ता टूटा था। 

विज्ञापन
Fatehpur: Bees attack students playing during interval, 16 injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हुसैनगंज कस्बे के मदर टेरेसा पब्लिक इंटर कॉलेज में सोमवार को इंटरवल के दौरान मधुमक्खियों के छत्ते पर बाज ने चोंच मार दी। इससे छत्ता टूट गया और मधुमक्खियों ने स्कूल परिसर में खेल रहे छात्रों पर हमला कर दिया, इसमें 16 छात्र घायल हो गए। विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


विद्यालय के छात्रों ने बताया कि इंटरवल में कुछ साथी धूप सेंक रहे थे और कुछ खेल रहे थे। इसी दौरान पास स्थित बहुगुणा इंटर कॉलेज के मैदान में बरगद के पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते पर बाज ने हमला कर दिया। छत्ता क्षतिग्रस्त होने से मधुमक्खियों का झुंड उड़कर मदर टेरेसा पब्लिक इंटर कॉलेज पहुंच गया और मैदान में मौजूद छात्रों पर टूट पड़ा।
विज्ञापन


इससे छात्र अजीत कुमार, राजवीर, आकाश पाल, मोहम्मद जैद, मनीष साहू, आदर्श, सत्यम, मोहम्मद जीशान, राज, आयुष, बालेंद्र सिंह, हेमंत, अभिषेक पटेल, सुमित कुमार समेत 16 लोग घायल हो गए। हमले के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। इस पर शिक्षक तुरंत मौके पर पहुंचे। विद्यालय के शिक्षक उमेश कुमार ने बताया कि स्थिति को देखते हुए सभी घायलों को सीएचसी हुसैनगंज भेजा गया। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. हिमांशु अग्रवाल के अनुसार मधुमक्खियों के डंक से घायल सभी छात्रों की हालत फिलहाल स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed