{"_id":"63427ec92ffa2c78186ef7a8","slug":"fatehpur-accused-of-atm-hacking-dies-in-police-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: एटीएम हैकिंग के आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत, परिजनों ने किया हंगामा, तीन पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: एटीएम हैकिंग के आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत, परिजनों ने किया हंगामा, तीन पुलिसकर्मी निलंबित
Sun, 09 Oct 2022 01:29 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 09 Oct 2022 01:29 PM IST
सार
यूपी के फतेहपुर में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
मृतक सत्येंद्र की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहपुर जिले में चार दिन से राधानगर चौकी में बैठाए गए एटीएम हैकिंग के आरोपी की रविवार सुबह मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के जयराम नगर मोहल्ले में सत्येंद्र कोरी (28) गौरव शुक्ला के घर पर किराए में रहते थे। मूल रूप से कीर्ति खेड़ा थाना ललौली के रहने वाले थे। युवक को एटीएम पर धोखाधड़ी के मामले में राधानगर चौकी पुलिस ने पकड़ा था। जहां रविवार सुबह सत्येंद्र की मौत हो गई। मृतक के सिंचाई विभाग जेई पद पर तैनात बड़े भाई अरविंद ने बताया कि पुलिस सत्येंद्र को गुरुवार रात घर से उठा ले गई थी।
विज्ञापन
जिसके बाद उसे छोड़ने के लिए तीन लाख रुपये मांगे जा रहे थे। रुपयों का इंतजाम नहीं हो सका था। वह राधानगर चौकी शनिवार रात पहुंचे थे और छोटे भाई को खाना देकर लौट आए थे। जिसके बाद पुलिस ने सुबह करीब 10 बजे भाई की मौत की सूचना दी। भाई की पुलिस ने पीटकर हत्या की है।
विज्ञापन
एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। लापरवाही बरतने और कई दिनों से पुलिस चौकी में युवक को बैठाने के आरोप में निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विकास सिंह और कांस्टेबल देवेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। मृतक का पंचायतनामा मजिस्ट्रेट के द्वारा भरा जाएगा। पैनल बनाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिसकी वीडियोग्राफी भी की जाएगी।