फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur Accident, Two bikes collide head-on, two youths killed and two injured, mourning in the family

Fatehpur Accident: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत और दो घायल, परिवार में छाया मातम

Tue, 14 Nov 2023 09:20 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 14 Nov 2023 09:20 AM IST
सार

Fatehpur News: प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। मौके पर अंग्रेजी शराब की बोतल भी टूटी मिली है। टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइकों के परखच्चे उड़ गए। चारों लोग छिटककर हाईवे में दूर गिरे।

विज्ञापन
Fatehpur Accident, Two bikes collide head-on, two youths killed and two injured, mourning in the family
Fatehpur Road Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र में रानीपुर गांव के पास हाईवे में दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। वहीं, पीछे बैठे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए फतेहपुर भेज दिया है।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। मौके पर अंग्रेजी शराब की बोतल भी टूटी मिली है। जानकारी के अनुसार, कानपुर नगर के महाराजपुर थाने के डोमनपुर गांव का बालवीर औंग थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव अपनी पत्नी रोशनी को लेकर ससुराल दीपावली में आया था।
विज्ञापन

श्याम जमादार का पुत्र संदीप (20) बहनोई बालवीर को बाइक में लेकर औंग गया था। औंग थाना क्षेत्र के दुर्गागंज का शिवकुमार पासवान का पुत्र अरुण उर्फ उल्लू (18) पड़ोसी शिवराम के पुत्र मिथुन (16) को बाइक में लेकर हाजीपुर गांव गया था। दोनों बाइक सवार लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइकों के परखच्चे उड़ गए
इसी बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइकों के परखच्चे उड़ गए। चारों लोग छिटककर हाईवे में दूर गिरे। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। सूचना पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

घायलों को पीएचसी गोपालगंज भेजा गया
रानीपुर गांव के संदीप के बड़ी बहन रोशनी ,छोटी बहन चांदनी व छोटा भाई अंकित है। दुर्गागंज का अरुण ट्रक क्लीनर है। तीन भाई मिथुन व विकास से बड़ा है। माता ननकी का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी विद्या यादव ने बताया घायलों को पीएचसी गोपालगंज भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed