फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Accident Truck collided with DCM from behind driver died police said high speed was cause of accident

Fatehpur Road Accident: डीसीएम में पीछे से भिड़ा ट्राला…चालक की मौत, पुलिस बोली- तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

Sun, 27 Apr 2025 11:33 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 27 Apr 2025 11:33 AM IST
सार

Fatehpur News: औंग थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्राला डीसीएम से भिड़ गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। डीसीएम का चालक और परिचालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
Fatehpur Accident Truck collided with DCM from behind driver died police said high speed was cause of accident
fatehpur road accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे कानपुर-प्रयागराज मार्ग पर सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। गोधरौली गांव के समीप एचपी पेट्रोल पंप के सामने फतेहपुर से कानपुर जा रहे ट्राले ने भूसी लदी डीसीएम में पीछे से टक्कर मार दी।

विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्राले का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर वाहन से अलग हो गया। हादसे में ट्राला चालक कुलदीप सिंह (23) पुत्र झल्लर सिंह निवासी लालपुर नौली, औरैया केबिन में फंस गया। यहां उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन

क्रेन की सहायता से ट्राले को डीसीएम से अलग कराया
सूचना पाते ही कार्यवाहक थाना प्रभारी रामानुज यादव, पीआरवी टीम और एनएचएआई की फील्ड पेट्रोलिंग टीम के अधिकारी बाबूलाल यादव घटनास्थल पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड बिंदकी की टीम ने विनय सिंह तोमर के नेतृत्व में राहत कार्य शुरू किया। क्रेन की सहायता से ट्राले को डीसीएम से अलग कराया गया।

तेज रफ्तार माना जा रहा है हादसे का कारण
हादसे के दौरान डीसीएम डिवाइडर पर चढ़ गई और दोनों वाहनों के टायर फट गए। ट्राले से चिंगारियां भी निकलने लगीं। वहीं, डीसीएम का चालक और परिचालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गए। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed