फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur Accident: Shopkeeper died due to truck collision

Fatehpur Accident: ट्रक की टक्कर से दुकानदार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 02 Mar 2023 12:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 02 Mar 2023 12:35 PM IST
सार

यूपी के फतेहपुर जिले में ट्रक की टक्कर से दुकानदार की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Fatehpur Accident: Shopkeeper died due to truck collision
शरदचंद्र की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा हाईवे पर दुकानदार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दुकानदार रात में दो बजे दुकान से वापस घर जा रहा था। ट्रक की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बिलंदा कस्बे के रहने वाले शरदचंद्र गौड़ उर्फ लवकुश (40) पुत्र स्व. रामचंद्र गौड़ हाईवे स्थित एक ढाबा पर गुमटी रखकर परिवार का भरण पोषण करता था।

विज्ञापन


एकारी मोड़ पर स्थित गुमटी देर रात तक खोलता था। ढाबा होने से दुकानदारी देर रात तक होती थी। रोज की तरह वह दुकान बंद कर घर जा रहे थे। तभी सुंदर कोल्ड स्टोर के पास फतेहपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। मौके पर ही शरदचंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी हसवा मुकेश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के एक बेटी आयुषी व बेटा राजवीर है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चौकी प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से वाहन का नंबर पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed