{"_id":"696b11c6cb4c3403e40b3866","slug":"fatehpur-accident-half-a-dozen-vehicles-collide-on-highway-due-to-dense-fog-20-seriously-injured-2026-01-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur Accident: रोडवेज बस से टकराईं एक के बाद एक छह गाड़ियां, कार सवार किशोर की मौत, मां की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur Accident: रोडवेज बस से टकराईं एक के बाद एक छह गाड़ियां, कार सवार किशोर की मौत, मां की हालत नाजुक
Sat, 17 Jan 2026 10:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 17 Jan 2026 10:15 AM IST
सार
Fatehpur News: फतेहपुर में कोहरे के कारण हुए छह वाहनों के टकराव में हाईकोर्ट जा रहे एक परिवार के बेटे की मौत हो गई। इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर लो-विजिबिलिटी के दौरान बरती जाने वाली लापरवाही को उजागर किया है।
विज्ञापन
fatehpur road accident
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर वाहनों की भिड़ंत में हुए हादसे में कार सवार बेटे की मौत हो गई। घायल मां को कानपुर रेफर किया गया। औरेया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र के मुरादगंज निवासी संजीव परिवार के साथ आर्टिगा कार से किसी काम से इलाहाबाद हाईकोर्ट जा रहे थे।
विज्ञापन
उनके साथ पुत्र यश गौतम (17), पत्नी सीमा देवी समेत आठ लोग सवार थे। मलवां थाना क्षेत्र हाईवे पर सौंरा के पास फतेहपुर की ओर जा रही रोडवेज ने कोहरे में ब्रेक लगाई। कोहरे के चलते कार बेकाबू होकर रोडवेज में टकरा गई। आर्टिगा कार के पीछे दूध डेयरी कंपनी की डीसीएम भिड़ी।
विज्ञापन
Trending Videos
घायल मां कानपुर हैलट रेफर
डीसीएम के पीछे ट्रक, एसी लदा कंटेनर, बाएं साइड एक और लोडर टकराया। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने आर्टिगा में फंसे घायलों को बाहर निकाला। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने यश गौतम को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घायल मां सीमा को कानपुर हैलट रेफर किया गया। इसी हादसे में प्रयागराज मेजा आऊपुर निवासी आदर्श शुक्ला भी घायल हुए हैं।
