{"_id":"67b56cb6736a18d79005006b","slug":"fatehpur-accident-cruiser-car-rammed-into-parked-bus-from-behind-one-woman-died-and-six-injured-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur Accident: खड़ी बस में क्रूजर गाड़ी पीछे से घुसी, एक महिला की मौत और छह घायल, सदर अस्पताल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur Accident: खड़ी बस में क्रूजर गाड़ी पीछे से घुसी, एक महिला की मौत और छह घायल, सदर अस्पताल रेफर
Wed, 19 Feb 2025 11:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 19 Feb 2025 11:12 AM IST
सार
Fatehpur News: कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हाईवे पर खड़ी बस में क्रूजर गाड़ी पीछे से घुस गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि छह घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Fatehpur Accident
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फतेहपुर जिले के चौडगरा कस्बे में बुधवार सुबह पांच बजे खड़ी बस में पीछे से श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार क्रूजर गाड़ी घुस गई। हादसा कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हाईवे पर रेवाड़ी स्थित सूर्या होटल सामने हुआ है। इसमें एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मौके से बस फरार हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को पीएचसी गोपालगंज भेजा गया। यहां पर एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर सभी घायलों को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा सूर्या होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।
विज्ञापन
हादसे में दो की मौत और छह घायल
बताया जा रहा है कि क्रूजर गाड़ी कुंभ प्रयागराज से कर्नाटक के अंबेडकर कॉलोनी वापस लौट रही थी। हादसे में धरक सैनी (55) पत्नी कलप्पा की मौत हो गई। वहीं, चालक रमेश एम भजंतरी (31), शीला कल्याणी (61), मंजू पाटिल (39), प्रथना (13), स्वेता चौदप्पा , महादेवी सानी (70) और महादेवी अल्पा (69) घायल हो गए।
विज्ञापन