फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur accident, Car overturned on highway, young men fell out breaking the window glass, three died

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: हाईवे के किनारे पलटी कार, खिड़की के कांच तोड़ते हुए बाहर गिरे युवक, तीन की मौत

Fri, 07 Jun 2024 05:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 07 Jun 2024 05:05 PM IST
सार

Fatehpur News: कार के अंदर से पुलिस को एक लाइसेंसी रिवाल्वर, एक तलवार, कृपाण मिले हैं। माना जा रहा है कि कार की रफ्तार 100 से अधिक थी, हादसे में कार के एयरबैग भी खुल गए थे। हादसे का कारण चालक को नींद आना माना जा रहा है।

विज्ञापन
Fatehpur accident, Car overturned on highway, young men fell out breaking the window glass, three died
fatehpur road accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में पंजाब के अमृतसर से कोलकाता जा रहे कार सवार तीन लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसा शुक्रवार की दोपहर दो बजे ब्राम्हणपुर मोड़ के पास हुआ। तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे खंदक में जा गिरी और फिर पलटते हुए खेत में जाकर रुकी।

विज्ञापन

हादसे में तीनों कार सवार छिटककर बाहर आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है। पंजाब प्रांत के अमृतसर के मतेवाड़ा निवासी हरचरणप्रीत (50), जसवीर सिंह (45) और गुरप्रीत (35) ब्रेजा कार से अमृतसर से कोलकाता जाने के लिए निकले थे।

विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर दो बजे करीब वह खागा कोतवाली के ब्राम्हणपुर मोड़ के पास (कानपुर-प्रयागराज हाईवे) से गुजर रहे थे कि अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे खंदक में चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार बहुत तेज दी और वह हवा में उड़ते हुए नीचे गई और फिर पलटते हुए खेत में जाकर पलट गई।

खिड़की के कांच तोड़ते हुए बाहर गिरे युवक
हादसे के दौरान जब गाड़ी पलटी, तो तीनों कार सवार खिड़की के कांच तोड़ते हुए यहां-वहां जाकर गिरे। राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तीनों की जान जा चुकी थी। सूचना पर इंस्पेक्टर क्राइम दिनेश चंद्र मिश्रा व महिचा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया और सीएचसी भेजा।

विज्ञापन

100 से अधिक थी कार की रफ्तार
पुलिस परिजनों से संपर्क का प्रयास कर रही थी। कार के अंदर से पुलिस को एक लाइसेंसी रिवाल्वर, एक तलवार, कृपाण मिले हैं। माना जा रहा है कि कार की रफ्तार 100 से अधिक थी, हादसे में कार के एयरबैग भी खुल गए थे। हादसे का कारण चालक को नींद आना माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed