फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur accident Bus was taking girl students on Kanpur tour collided with trailer one dead and 16 injured

फतेहपुर हादसा: छात्राओं को कानपुर टूर ले जा रही थी बस, ओवरटेक करते ट्रेलर से टकराई, एक की मौत और 16 घायल

Tue, 21 Jan 2025 01:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर/कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर/कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 21 Jan 2025 01:15 PM IST
सार

Fatehpur News: औंग थाना क्षेत्र के हाईवे में एक बस सड़क किनारे खड़े ट्राला में घुस गई। हादसे में इंटर कॉलेज की कई लड़कियां घायल हो गईं। घायलों को कानपुर भेजा गया है, जहां एक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Fatehpur accident Bus was taking girl students on Kanpur tour collided with trailer one dead and 16 injured
fatehpur accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र में बिंदकी के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं को टूर पर ले जा रही बस खड़े ट्रेलर के पीछे से टकरा गई। सड़क दुर्घटना में एक छात्रा की मौत हो गई। वहीं 16 छात्राएं, अध्यापक और चपरासी घायल हो गए। सभी का उपचार हैलट में जारी है। दुर्घटना मंगलवार सुबह करीब 11.10 बजे छिवली नदी के पास हुई। 

विज्ञापन

बिंदकी की राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राएं अध्यापकों के साथ तीन बसों में कानपुर आईआईटी, जेके मंदिर, चिड़ियाघर टूर पर गई थीं। बस में 51 छात्रा, दो अध्यापिका और एक चपरासी सवार था। छिवली नदी के पास तेज रफ्तार बस पुराने पुल से निकलने लगी। इस बीच आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने में नए पुल से निकलने की कोशिश में अनियंत्रित होकर खड़े ट्रेलर में पीछे से टकरा गई।

विज्ञापन

ये हुए हैं घायल
इस दुर्घटना में बिंदकी थाना क्षेत्र मुगलाही नसरा फातिमा उर्फ सानिया (16) पुत्री शकील अहमद की मौके पर मौत हो गई। हादसे में बिंदकी निवासी लक्ष्मी (17) पुत्री राजेश, प्रियंका (18) पुत्री शिवेंद्र सोनकर, अर्चना (17) पुत्री विनोद, राधिक (17) पुत्री शिवमोल सिंह, मुस्कान (17) पुत्री राजेश, अनामिका (18) पुत्री दिनेश सोनकर, सृष्टि (17) पुत्री राजकुमार अवस्थी, सानिया (17) पुत्री असलम, खुशबू (17) पुत्री वसी अहमद, अनन्या (17) पुत्री मनोज, रचना, कानपुर निवासी अध्यापिका प्रियंका पांडेय (33) पुत्री यशी पांडेय, कानपुर निवासी अध्यापिका मोहिता सिंह (42) पत्नी पीयूष भूषण सिंह, बिंदकी निवासी चपरासी बीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को निजी गाड़ियों से अस्पताल भेजा
सभी को हैलट में भर्ती कराया गया। बीरेंद्र आईसीयू में भर्ती है। वहीं, सरसौल सीएचसी से रेफर होकर मुगलाही निवासी छात्रा हिस्बा पिता मोहम्मद आसिब और कोरसम निवासी रागनी पिता संतोष भी हैलेट पहुंचे। सभी का उपचार जारी है। दुर्घटनाग्रस्त बस के पीछे टूर जा रही बस की छात्राओं, स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को निजी गाड़ियों से अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन

ओवरटेक के चलते हादसा हुआ
वहीं, आगे जा रही बस को सूचना देकर वापस बुला लिया गया। सभी को विद्यालय से परिजनों के साथ घर भेजा गया है। औंग थाना क्षेत्र के इंस्पेक्टर हनुमान प्रसाद सिंह ने बताया कि ओवरटेक के चलते हादसा हुआ है। वे अपने निजी वाहन से गंभीर छात्राओं को लेकर हैलट पहुंचे हैं। एक छात्रा की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed