फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur A womans saree caught fire while she was warming herself by a bonfire she suffered serious burns

Fatehpur: अलाव तापते समय महिला की साड़ी में लगी आग; गंभीर रूप से झुलसी…108 एंबुलेंस कर्मियों ने बचाई जान

Fri, 26 Dec 2025 01:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 26 Dec 2025 01:22 PM IST
सार

Fatehpur News: फतेहपुर में अलाव की चिंगारी से साड़ी में आग लगने के कारण महिला गंभीर रूप से झुलस गईं। 108 एंबुलेंस ने प्राथमिक उपचार देकर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Fatehpur A womans saree caught fire while she was warming herself by a bonfire she suffered serious burns
घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाते मेडिकल कर्मी - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के सुभाष नगर गढ़ीवा में शुक्रवार को अलाव से उठी चिंगारी के कारण एक महिला की साड़ी में आग लग गई। आग तेजी से फैलने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना पर समय पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुभाष नगर गढ़ीवा निवासी निर्मला देवी पत्नी धूनर प्रसाद (45) ठंड से बचने के लिए घर के बाहर अलाव ताप रही थीं। इसी दौरान साड़ी का एक सिरा चिंगारी की चपेट में आ गया। महिला को संभलने का मौका मिलता, तब तक आग फैल गई। परिजनों और आसपास मौजूद लोगों ने पानी डालकर किसी तरह आग बुझाई।

विज्ञापन

प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर
इस दौरान तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस कर्मी दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे। ऑनलाइन चिकित्सक डॉ. रस्तोगी के मार्गदर्शन में महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने बताया कि महिला का इलाज जारी है। स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed