फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur A massive python emerged in a paddy field in Pahadpur village and swallowed a nilgai calf

फतेहपुर: पहाड़पुर गांव में धान के खेत में निकला विशाल अजगर, नीलगाय के बच्चे को निगला, ग्रामीणों की जुटी भीड़

Sat, 10 Oct 2026 01:58 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 10 Oct 2026 01:58 PM IST
सार

Fatehpur News: किशुनपुर थाना क्षेत्र स्थित पहाड़पुर गांव में शनिवार को एक धान के खेत में विशालकाय अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के मुताबिक, इस अजगर ने नीलगाय के एक बच्चे को निगल लिया है, जिससे आसपास के लोगों में भारी दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
Fatehpur A massive python emerged in a paddy field in Pahadpur village and swallowed a nilgai calf
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में किशुनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब धान के खेत में एक अजगर दिखाई दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, अजगर ने नीलगाय के एक बच्चे को निगल लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू करने की कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन

धान के खेत में अजगर मिलने से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम स्थिति पर नजर रखते हुए रेस्क्यू अभियान चला रही है, ताकि अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ा जा सके और किसी प्रकार की अनहोनी न हो। साथ ही, अपील की है कि  ग्रामीण घटनास्थल से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। अजगर को पकड़ने या उसके पास जाने का प्रयास न करें। वन विभाग की टीम को अपना कार्य करने दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed