फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur 11000 Volt Line Blocks Road Cable Lies on Street for Months JE Claims I Have No Knowledge of This

Fatehpur: 11 हजार वोल्ट की लाइन ने रोका रास्ता, महीनों से सड़क पर पड़ी केबल, जेई बोले- मुझे जानकारी ही नहीं

Fri, 10 Apr 2026 04:35 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 10 Apr 2026 04:35 PM IST
सार

Fatehpur News: फतेहपुर के बहुआ स्थित कृष्णा नगर में महीनों से 11 हजार वोल्ट की लाइन सड़क पर टूटी पड़ी है, जिससे आवागमन बाधित है। पावर हाउस के सामने ही समस्या होने के बावजूद जेई कमल कुमार ने जानकारी होने से इनकार किया है।

विज्ञापन
Fatehpur 11000 Volt Line Blocks Road Cable Lies on Street for Months JE Claims I Have No Knowledge of This
11 हजार लाइन की केबल गिरने से मार्ग बाधित - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले में बहुआ कस्बा स्थित कृष्णा नगर में पावर हाउस से निकली 11 हजार वोल्ट लाइन की केबल पोल से टूटकर सड़क पर गिर गई है, जिससे मोहल्ले का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। हालत यह है कि बाइक और चार पहिया वाहन तक गली में प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

नगरवासियों का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार बहुआ पावर हाउस में तैनात जेई कमल कुमार से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय निवासी अनुराग के अनुसार, एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद केबल को ठीक नहीं कराया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

विभागीय कार्यशैली पर खड़े हो रहे हैं सवाल
वहीं, हैरानी की बात यह है कि टूटी हुई केबल पावर हाउस के सामने ही पड़ी हुई है। इसके बावजूद विभाग पूरी तरह लापरवाह बना हुआ है। इस संबंध में जब जेई कमल कुमार से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि उन्हें केबल टूटने की कोई जानकारी नहीं है, जबकि मौके पर महीनों से केबल पड़ी होने से विभागीय कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed